पंजाब सरकार द्वारा पराली जलाने के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, चार अधिकारी निलंबित
Dr Gurpreet Kaur Bhagwant Mann wife biography,Dr Gurpreet Kaur Bhagwant Mann wife wikipedia, who is Dr Gurpreet Kaur Bhagwant Mann wife , Bhagwant Mann wife biography, Bhagwant Mann second wife wiki ,bhagwant mann wife,bhagwant mann,bhagwant mann wife gurpreet kaur,bhagwant mann latest news,bhagwant maan,bhagwant mann news,bhagwant mann wife dr gurpreet kaur,bhagwant mann wife gupreet kaur pics,cm bhagwant mann,dr gurpreet kaur new wife of bhagwant mann,bhagwant mann aam aadmi party,who is bhagwant mann,bhagwant mann comedy,bhagwant mann punjab,bhagwant mann marriage,bhagwant,bhagwant mann gurpreet kaur,dr gurpreet kaur bhagwant mann

चंडीगढ़ : पराली जलाने से निपटने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रतिबद्धता के अनुरूप, कृषि विभाग ने रविवार को राज्य के विभिन्न जिलों में पराली जलाने की घटनाओं का पता लगाने के बाद चार दोषी अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने इस बार पराली जलाने के मामलों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और राज्य भर में किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कृषि अधिकारियों को स्पष्ट रूप से जमीनी स्तर पर काम करने और यह सुनिश्चित बनाने के लिए कहा कि किसान अपने खेतों में फसल अवशेष न जलाएं। लेकिन सरकार ने पाया कि इन अधिकारियों ने ड्यूटी के दौरान निर्देशों का पालन नहीं किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश के बाद कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने चार कृषि अधिकारियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबित अधिकारियों में मुख्य कृषि अधिकारी संगरूर हरबंस सिंह, कृषि अधिकारी समाना, पटियाला सतीश कुमार, कृषि अधिकारी चोहला साहिब, तरनतारन हरपाल सिंह, कृषि अधिकारी पट्टी, तरनतारन भूपिंदर सिंह शामिल हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि निलंबन अवधि के दौरान ये अधिकारी निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग एसएएस नगर स्थित कार्यालय में रिपोर्ट करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि निलंबन के दौरान इन अधिकारियों को नियम अथवा निर्देशों के अनुसार भत्ता दिया जाएगा।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter