मुख्यमंत्री भगवंत मन ने किया एलान : अब पंजाब सरकार एमएसपी पर खरीदेगी मूँगी की फ़सल,किसानों की बढ़ेगी आय !
Dr Gurpreet Kaur Bhagwant Mann wife biography,Dr Gurpreet Kaur Bhagwant Mann wife wikipedia, who is Dr Gurpreet Kaur Bhagwant Mann wife , Bhagwant Mann wife biography, Bhagwant Mann second wife wiki ,bhagwant mann wife,bhagwant mann,bhagwant mann wife gurpreet kaur,bhagwant mann latest news,bhagwant maan,bhagwant mann news,bhagwant mann wife dr gurpreet kaur,bhagwant mann wife gupreet kaur pics,cm bhagwant mann,dr gurpreet kaur new wife of bhagwant mann,bhagwant mann aam aadmi party,who is bhagwant mann,bhagwant mann comedy,bhagwant mann punjab,bhagwant mann marriage,bhagwant,bhagwant mann gurpreet kaur,dr gurpreet kaur bhagwant mann

चंडीगढ़ : पंजाब में कृषि विभिन्नता को बड़ी स्तर पर बढ़ावा देने और बहुमूल्य कुदरती स्रोत पानी की अधिक से अधिक बचत करने के उद्देश्य से अहम फ़ैसला लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में मूँगी की फ़सल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) पर खरीदने का ऐलान किया है।

मूँगी बीजने वाले किसानों को विश्वास दिलाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मूँगी की फ़सल का एक-एक दाना समर्थन मूल्य पर ख़रीदेगी परन्तु किसानों के लिए यह शर्त होगी कि उनको मूँगी की दाल काटने के बाद उसी खेत में धान की किस्म 126 या बासमती की फ़सल लगानी होगी क्योंकि यह दोनों फसलें पानी का कम उपभोग और थोड़े समय में तैयार होने वाली हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “यह पहली बार हो रहा है कि कोई सरकार किसानों को मूँगी की पैदावार समर्थन मूल्य पर खरीदने का पक्का भरोसा दे रही हो। इससे किसानों को गेहूँ और धान के दरमियान एक अन्य फ़सल बीजने का मौका मिलेगा जिससे उनको आर्थिक तौर पर भी लाभ होगा।“

बताने योग्य है कि मूँगी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7275 रुपए प्रति क्विंटल है और पंजाब में मौजूदा साल में अब तक लगभग 77,000 एकड़ रकबा मूँगी की काश्त अधीन आ चुका है जबकि बीते वर्ष लगभग 50,000 एकड़ क्षेत्रफल इसकी काश्त अधीन था। मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि राज्य सरकार लाभदायक भाव पर बासमती की खरीद करेगी जिससे किसानों को किसी घाटे से बचाने के लिए मार्किट की कीमतों में स्थिरता को यकीनी बनाया जा सके।

यहां यह भी ज़िक्रयोग्य है कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने धान की सीधी बुवाई के रुझान को प्रफुल्लित करने के लिए सीधी बुवाई की तकनीक अपनाने वाले किसानों के लिए प्रति एकड़ 1500 रुपए की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया था जिससे भूजल के तेज़ी से गिर रहे स्तर को रोका जा सके।

 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter