देखे वीडियो : सई ‘पुष्पा’ के सांन्ग पर डांस करती आई नजर, फैंस बोले – साथ में ये कौन हैं ?

मुंबई : ‘गुम है किसी के प्यार में ’ टीवी शो की सई यानि आयशा सिंह , जहां सीरियल में हमेशा दुखों के पहाड़ से जूझती नजर आती हैं, लेकिन असल जिंदगी में यह टीवी एक्ट्रेस हमेशा मस्ती भरे मूड में रहती है।

उनकी यह मस्ती और बोल्ड अंदाज उनके वीडियो और फोटोज से साफ झलकता है। आयशा सिंह ने हाल ही में एक ‘पुष्पा’ के सांन्ग पर अपना वीडियो इंस्टा पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लहरियादार साड़ी पहनकर एक खास अंदाज दिखाया है।

इस गाने में आयशा सिंह लेहंगा पहनकर सादगी के साथ गीत पर अदाएं दिखाती नजर आएंगी। इस गाने में सई यानि आयशा सिंह की अदाएं कातिलाना लग रही है। जो उनके फैंस को निश्चित ही पसंद आएंगी।

‘पुष्पा’ के सांन्ग ‘Oo Solriya Oo Oo Solriya’ ’ में सई यानि आयशा सिंह लहंगे में जलवे बिखेर रही हैं। उनके इस अभिनय को देखकर आसानी से समझा जा सकता है कि ड्रेस सेंस को लेकर भी यह टीवी एक्ट्रेस कोई कमी नहीं रखती।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kenil Sanghvi (@sanghvikenil)

इस गाने में आयशा सिंह की अदाएं देखने काबिल है। इस वीडियो को उनके फैंस काफी लाइक भी कर रहे हैं। आयशा सिंह इंस्टा सहित सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती है। उनके कई वीडियो और फोटोज इंस्टा पर खूब पसंद किए जाते हैं।

 

 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter