राहुल की स्कूली छात्रों से बातचीत ने भाजपा को किया बैचेन, चुनाव आयोग को भाजपा प्रमुख ने भेजा पत्र

चेन्‍नई । तमिलनाडू के कन्याकुमारी में राहुल गांधी का दौरा सियासी पार्टियों में बैचेनी पैदा करने लगा है। राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी में स्कूली छात्रों से बातचीत को आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में मानने के लिए चुनाव आयोग को भाजपा की ओर से पत्र भी भेज दिया गया। माना जा रहा है कि भाजपा इस दौरे को लेकर राहुल को घेरने की कोशिश कर रही है। भाजपा के पत्र में राहुल की बातचीत को भड़काऊ बताया गया है। तमिलनाडु में अगले माह विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में वहां सियासत गर्माई हुई। भाजपा की ओर से कांग्रेस को हर मोर्चे पर घेरने की कोशिश जारी है। इसीके तहत भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर चुनाव आचार संहिता के उल्‍लंघन का आरोप लगाया है। भाजपा (BJP) का कहना है कि इस सप्‍ताह की शुरुआत में कन्‍याकुमारी जिले में स्‍कूल के छात्रों से बातचीत के दौरान “surrogate election” आयोजित कर चुनाव आचार संहिता का उल्‍लंघन किया गया।

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग छह अप्रैल को होना है। जबकि परिणाम दो मई को घोषित किए जाएंगे। भाजपा की राज्‍य इकाई के प्रमुख एल. मुरुगन ने इस मामले में मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी को पत्र तक लिखा दिया है। जिसमें उन्‍होंने आरोप लगाया है कि शैक्षणिक संस्‍थानों में चुनाव प्रचार कर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्‍लंघन किया गया है।

उन्‍होंने मामले में प्रतिबंधात्‍मक आदेश सहित सख्‍त कार्रवाई की मांग की है। मुरुगन ने अपने पत्र में लिखा है कि अपने दौरे में राहुल को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि भारत को अब एक और स्‍वतंत्रता संग्राम की जरूरत है, देश में इस समय काफी नफरत फैलाई जा रही है। देश में भय का माहौल है, जिससे लड़ने की जरुरत है। हमें भेदभाव, गुस्‍सा, भय से लड़ना है और फिर से भारत को खुशहाल, भयरहित और एकजुट करना है।

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष ने कहा कि राजद्रोह सहित आईपीसी (Indian Penal Code) के दो सेक्‍शन का उल्‍लंघन किया गया है। मुरुगन के पत्र पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया फिलहाल सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने इस समय तमिलनाडु के कई दौरे किए हैं। तमिलनाडु में उनकी पार्टी डीएमके के साथ गठबंधन करके चुनाव मैदान में उतरी है। राज्‍य में एक ही चरण में 6 अप्रैल को मतदान होना है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter