सलैयापमार के कंजर डेरा पर छापामार कार्रवाई, पौने दो लाख की शराब जप्त
दतिया. जिगना पुलिस और अाबकारी पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई कर सलैयापमार के कंजर डेरा पर दबिश दी। कंजर डेरा पर दबिश के दौरान छापामार टीम को 1 लाख 75 हजार कीमत की कच्ची शराब जप्त की गई। जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। पुलिस ने कंजर डेरा से 3 हजार लीटर लाहन और 100 लीटर कच्ची शराब जप्त की। इस दौरान एक आरोपी तहसीलदार कंजर को मौके से गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि जिले में उप चुनाव के दौरान आबकारी विभाग की ओर से लगातार अवैध शराब ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान अभी तक बड़ी मात्रा में अवैध शराब और शराब बनाने के उपकरण व सामग्री जप्त की जा चुकी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी वैभव गुप्ता के साथ आबकारी विभाग के अधिकारियों की भी भूमिका रही।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter