हिमाचल में आफत की बारिश : मंडी और चंबा में ढहे मकान, नदियों पर बने बांध खतरे के निशान पर पहुंचे

Himachal News : शिमला। आफत की बारिश ने हिमाचल प्रदेश को भारी नुकसान हुआ है। भारी बारिश के कारण राज्य में तबाही का अलाम मचा हुआ है। तेज बारिश के दौरान राज्य के मंडी और चंबा जिले में अफरा तफरी मची हुई है। कई घंटों से हो रही बारिश में चंबा और मंडी में मकान ढह गए हैं।

वहीं कांगड़ा के शाहपुर में अचानक गिर मकान के नीचे दबकर एक मासूम बच्ची की जान चली गई। वहीं इन दोनों जिले के लोग भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रभावित इलाके में तेजी से रेस्क्यू किया जा रहा है।

बारिश के कारण सबसे बड़ा नुकसान पंजाब और हिमाचल को जोड़ने वाले रेलवे पुल के बह जाने से हुआ है। कांगड़ा में भारी बारिश से चक्की नदी में बना यह पुल बह गया है। बताया जाता है कि यह पुल पहले ही असुरक्षित घोषित कर दिया गया। अगस्त के शुरुआत में ही यहां से आवागमन बंद था।

बारिश से मंडी में धसका पहाड़ : हिमाचल के मंडी के गोहर में पहाड़ी इलाका धसकने से स्थानीय लोगों के चपेट में आने की खबर है। बताया जाता है कि काशन पंचायत के जड़ोन में एक ही परिवार के 10 सदस्य इस हादसे का शिकार हुए हैं।

जिसमें एक महिला व बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। जबकि 7 लोगों को मलबे से बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। पूरा परिवार रात को घर में सो रहा था। इस दौरान अचानक घर के पीछे का पहाड़ धंस गया और मकान ढह गया।

कार के साथ बहे 6 लोग, कई लापता : वहीं मंडी के कटौला बागी नाला में पानी के तेज बहाव में एक कार बह गई। उसमें सवार छह लोग भी पानी के साथ बह गए। जिनकी तलाश जारी है। चंबा में एक गांव में भूस्खलन के बाद तीन लोग लापता बताए जाते हैं। राज्य के कई क्षेत्रों में जानमाल के नुकसान की आशंका है। स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 96 घंटे तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। दो दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

कांगड़ा में सबसे ज्यादा हुई बारिश : हिमाचल राज्य में जमकर बारिश हो रही है। जिसका असर राज्य के कुछ जिलों में पड़ा है। जहां से लगातार तबाही की खबरें आ रही है। गुजरे 24 घंटे के दौरान कांगड़ा में सबसे अधिक 345.7 मिलीमीटर बारिश हुई। मंडी में 117.5 मिमी, डलहौजी में 112 मिमी, पालमपुर में 110 मिमी, सुंदरनगर में 75.7 मिमी, धर्मशाला में 332 मिमी, बरठीं में 62,

शिमला में 55.7 मिमी और कुफरी में 69 मिमी बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई है। मंडी में प्रशासन ने भारी बारिश की वजह से स्कूल बंद कर दिए हैं। चंबा और कुल्लू में भी कुछ स्कूलों को बंद किया गया है। राज्य में बारिश से 1,135 करोड़ रुपये की सरकारी और निजी संपत्ति तबाह होने का अनुमान लगाया गया है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter