छत्तीसगढ़ में अब तक 518.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज , बीजापुर जिले में सर्वाधिक बारिश

रायपुर :  राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 518.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 25 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1353.9 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 181.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 199.9 मिमी, सूरजपुर में 264.2 मिमी, जशपुर में 238.2 मिमी, कोरिया में 299.1 मिमी, रायपुर में 356.1 मिमी, बलौदाबाजार में 480.1 मिमी, गरियाबंद में 591.9 मिमी, महासमुंद में 516.1 मिमी,

धमतरी में 635.6 मिमी, बिलासपुर में 535.5 मिमी, मुंगेली में 559.3 मिमी, रायगढ़ में 456.9 मिमी, जांजगीर-चांपा में 610.4 मिमी,

कोरबा में 386.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 512.4 मिमी, दुर्ग में 503.8 मिमी, कबीरधाम में 484.9 मिमी, राजनांदगांव में 561.6 मिमी, बालोद में 661.0 मिमी, बेमेतरा में 362.5 मिमी,

बस्तर में 677.3 मिमी, कोण्डागांव में 611.4 मिमी, कांकेर में 725.0 मिमी, नारायणपुर में 547.2 मिमी, दंतेवाड़ा में 693.8 मिमी और सुकमा में 520.8 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!