मुंबई । ‘गुम है किसी के प्यार में’ एसी मैकेनिक बनकर चव्हाण हाउस में एंट्री करने वाले राजीव ने साईं की मदद से विराट को मना ही लिया। वह दोनों विराट से मदद मांगते हैं। लेकिन विराट गुस्सा दिखाता है। साईं उसे मनाने के लिए चुलबुली हरकत करती है।
जिसके बाद विराट भी मान जाता है। वह राजीव और साईं से उनका प्लान पूछता है। इधर शिवानी भी साईं को मदद करते देख इमोशनल हो जाएगी। वह खुशी से साईं को गले लगा लेती है।
इधर विराट के साथ साईं को घर वापिस लौटने पर भवानी और पाखी नोटिस करेंगे कि दोनों एक साथ कैसे आ गए। अश्विनी इस बारे में विराट से कोई बात न करने की कहती है।
साईं पूरे परिवार को सुनाने के लिए जोर से बाेलेगी कि वह अपने पति के साथ घर लौट आई है। यह सुनकर विराट उससे कहता है कि इसमें चिल्लाने की क्या बात है। लेकिन साईं मन में सोचती है कि ऐसा सुनकर पाखी को जलाना चाहती है।
सई के साथ दोबारा शादी करेगा विराट : शिवानी और राजीव के साथ सई और विराट की भी शादी होने वाली है। राजीव सई और विराट का एक करने के लिए धरती आसमान एक कर देगा। ऐसे में विराट सई को माफ करने के लिए राजी हो जाएगा। विराट और सई की शादी की खबर च्वहाण परिवार के लोगों को हैरत में डालने वाली है।
एसी मैकेनिक बनकर राजीव पहुंचा चव्हाण हाउस : राजीव चव्हाण हाउस में पहुंचने के लिए एसी मैकेनिक का वेश बनाएगा और चव्हाण हाउस में पहुंचेगा। जिसे देखकर भवानी कहती है कि शायद उसने पहले उसे देखा है।
इसे भी पढ़ें : बुआ की शादी से पहले साईं और विराट के मिलने लगे दिल, चव्हाण परिवार में मचेगी खलबली!
राजीव उसे बातों में घुमा देता है। भवानी उससे विराट के कमरे में लगा एसी साफ करने भेज देती है। यहीं राजीव को विराट से मिलने का मौका मिल जाता है। जहां वह विराट को अपनी और शिवानी की शादी के लिए मनाने की कोशिश करेगा।
साईं का प्लान होगा कामयाब : राजीव को चव्हाण हाउस में बुलाने का साईं का प्लान कामयाब होने वाला है। वह चाहती है कि किसी तरह शिवानी और राजीव की शादी के लिए विराट परिवार के लोगों से बात करे।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
इसके लिए वह राजीव के साथ मिलकर विराट को मनाती है। दोनों की बातें सुनकर आखिर विराट मान जाता है। वह साईं से उसके आगे के प्लान के बारे में पूछेगा।
चव्हाण परिवार में मची हलचल : राजीव को लेकर बातें चव्हाण परिवार के सामने आने लगी है। वह सभी राजीव को लेकर परेशान हैं। इस सबके पीछे साईं का हाथ होने का इल्जाम भी अब लगने लगा है।
परिवार के लोगों को लगता है कि अभी भी शिवानी का दोषी राजीव उनके परिवार के काबिल नहीं है। लेकिन उन्हें तब झटका लगेगा जब पता चलता है कि शिवानी ने भी राजीव को माफ कर दिया है।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |