राजघाट कालौनी की सीमा की गई सील, शहर में तीन जगह बनाए गए रेड जोन, बढ़ाई गई पाबंदियां

दतिया । प्रदेश की कोरोना रिपोर्ट में दतिया की स्थिति बहुत ही गंभीर है। दतिया 30 फीसद से अधिक कोरोना संक्रमित जिलों में शुमार है। इसके बावजूद भी यहां पर लोग कंटेनमेंट जोन का उल्लंघन कर रहे हैं। स्थानीय राजघाट कालोनी सर्वाधिक संक्रमित निकलने के कारण कालोनी को बैरिकेडिंग लगाकर पूरी तरह से सील कर दिया है। इसके बावजूद भी लोगों की आवाजाही नहीं रुक रही है। इससे संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है। इसके साथ ही शहर में 3 रेड जोन भी बनाए दिए गए हैं। जहां पर पाबंदियां बढ़ा दी गई है।

विगत दिवस प्रशासन ने खजांची मोहल्ले को पूरी तरह से कंटेंटमेंट जोन घोषित कर शासकीय कर्मचारी नियुक्त कर वहां पर भी लोगों की आवाजाही बंद कर दी थी। इसके बाद अब राजघाट कॉलोनी क्षेत्र में सर्वाधिक संक्रमित निकलने के कारण इस क्षेत्र को भी मिनी कंटेनमेंट जोन घोषित कर कालोनी के सभी मार्ग सील कर दिए हैं। इसके बावजूद लोगों की आवाजाही थम नहीं पा रही है। इससे भारी दिक्कत और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि जिले में औसत 175 से 225 संक्रमित प्रतिदिन निकल रहे हैं। मरने वालों की संख्या 50 से ऊपर पहुंच गई है। इसके बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं। राजघाट कालोनी क्षेत्र में जहां सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी निवास करते हैं, इसके अलावा अन्य बस्तियां भी इससे लगी हुई है, जो काफी घनी है और संक्रमण की संख्या भी यहां पर तेजी से फैला है। बता दें कि सबसे पहले कोरोना संक्रमित निकलने की शुरुआत भी राजघाट कालोनी क्षेत्र से ही हुई थी। एसडीम अशोक सिंह चौहान ने बताया कि जिन क्षेत्रों को सील किया गया है अगर वहां पर आवाजाही लगातार की जाएगी तो लोगों पर अब प्रकरण दर्ज शुरू करना शुरू किए जाएंगे।

शहर में बने 3 रेड जोन, सीमा की सील

कलेक्टर संजय कुमार ने तीन जोन बनाए गए हैं। जिसमें रेड, ब्राउन एवं ग्रीन जोन शामिल है। कलेक्टर ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दतिया के प्रस्ताव पर नगरीय क्षेत्र दतिया में (रेड जोन) के रूप में माईक्रो कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। जहां रेड जोन बनाए गए हैं उनमें दतिया नगर के तहत ज्योति नगर कालौनी जिसकी चतुर सीमा पूर्व में सिविल लाईन एफसीआई गोदाम, पश्चिम में मंगल का ढ़ाबा के सामने से राजघाट कालौनी वाला मार्ग, उत्तर में पंचशील कालौनी, दक्षिण में हाईवे एवं सिविल लाईन है।

सूर्यनगर कालौनी जिसकी चतुर सीमा पूर्व में सुरैयन मोहल्ला, पश्चिम में मस्जिद एवं आबादी, उत्तर में पुरानी हाउसिंग बोर्ड कालौनी, दक्षिण में भांडेर उनाव रोड़, राजघाट कालौनी जिसकी चतुर सीमा पूर्व में पंचशील कालौनी, पश्चिम में ग्वालियर रोड, उत्तर में हनुमान गढ़ी, दक्षिण में गुरूनानक कालौनी एवं टेलीफोन एक्सचेंज कालौनी, कुंजनपुरा जिसकी चतुर सीमा पूर्व में मांझ का पुरा, पश्चिम में पुरानी एसबीआई वाली गली, उत्तर में गांधी रोड, दक्षिण में गंज राजगढ़ मार्ग, पंचशील नगर जिसकी चतुर सीमा पूर्व में एफसीआई गोदाम सिविल लाईन, पश्चिम में सरकारी नाला, उत्तर में आध्या पेट्रोल पंप के सामने तक, दक्षिण में ज्योति नगर की सीमा है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!