राज्य सभा चुनाव : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब से राज्य सभा इलेक्शन के लिए कार्यक्रम का ऐलान,10 जून को होंगे चुनाव।

चण्डीगढ़ : पंजाब राज्य से चुने गए राज्य सभा के दो सदस्यों की समय-सीमा जुलाई 2022 में समाप्त होने के मद्देनजऱ भारत निर्वाचन आयोग (ई.सी.आई.) ने पंजाब राज्य से राज्य सभा की द्विवार्षिक चुनाव के शड्यूल का ऐलान किया है।

पंजाब राज्य से चुने गए राज्य सभा सदस्य अम्बिका सोनी और बलविन्दर सिंह के पद की समय-सीमा उनकी सेवानिवृत्ति पर 4 जुलाई, 2022 को ख़त्म होने वाली है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस. करुणा राजू ने आज बताया कि शड्यूल के अनुसार नोटीफिकेशन जारी करने की तारीख़ 24 मई, 2022 है और नामांकन भरने की आखिरी तारीख़ 31 मई, 2022 है, जबकि नामांकन की पड़ताल 1 जून, 2022 को होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख़ 3 जून, 2022 तय की गई है।

उन्होंने बताया कि वोट डालने की तारीख़ 10 जून, 2022 (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक) निर्धारित की गई है, जबकि मतगणना भी उसी दिन शाम 5 बजे होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव 13 जून, 2022 से पहले ही मुकम्मल कर लिए जाएंगे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter