कोरोना से संक्रमित हुए रणदीप सुरजेवाला, हल्के बुखार और सर्दी के बाद कराया था टेस्ट

नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने पिछले 24 घंटों के दौरान उनके संपर्क में आए लोगों से जांच कराने तथा जरूरी सावधानियां बरतने की अपील भी की है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘बीती रात हल्का बुखार और सर्दी जैसे लक्षण दिखने के बाद मैंने अपनी जांच कराई और कोरोना से संक्रमित होने का पता चला। मैं पिछले 24 घंटों के दौरान अपने संपर्क में आए लोगों से आग्रह करता हूं कि वे जरूरी सावधानियां बरतें और अपनी जांच कराएं।’’

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter