सोनागिर घूमने आई बाहरी महिला के साथ दुष्कर्म : कार में जबरन ले जाकर युवक ने घटना को दिया अंजाम

Datia news : दतिया। सोनागिर धार्मिक स्थल पर घूमने आई उप्र की एक महिला के साथ उसके परिचित युवक ने ही दुष्कर्म कर डाला। युवक उसे अपनी कार में ले गया था। जहां सुनसान जगह पर उसने महिला के साथ यह घटना घटित कर दी। इस मामले मेें पीड़िता ने मामला पुलिस में दर्ज कराया है।

सिनावल थाना क्षेत्र के ग्राम मुरेरा में हुई इस घटना के संबंध में पीड़िता ने आरोपित के विरुद्ध पुलिस में आवेदन दिया था। जिस पर मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है। पीड़िता के मुताबिक वह गत 11 अक्टूबर को सोनागिर घूमने आई थी। जहां मुरेरा रेलवे पुल के पास उसके साथ यह घटना घटित हुई।

अकेला देखकर युवक ने की जबरदस्ती : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नदीगांव जालौन उप्र निवासी महिला अपने बेटे और भतीजी के साथ सोनागिर घूमने गत 11 अक्टूबर को आई थी। यहां महिला की भतीजी की अचानक तबियत बिगड़ जाने पर हिला का बेटा उसे उपचार के लिए दतिया लेकर आया।

इस बीच पीड़िता मुरेरा के पास रुक गई। तभी झांसी निवासी महिला का परिचित युवक सुभाष वहां से निकला। उसने महिला को अपनी कार में जबरन बैठा लिया। उक्त युवक महिला को रेलवे पुल के पास ले गया। जहां आरोपित ने कार में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से भाग निकला।

महिला ने दिया शिकायती आवेदन : घटना के बाद महिला ने थाने में शिकायती आवेदन दिया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपित पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अर्चना पाल ने बताया कि आरोपित के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। जिसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter