मामा के राज्य में भांजियों के साथ हो रहा दुष्कर्म, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष यादव ने कसा तंज, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे

Datia News : दतिया। प्रदेश की जनता विगत पंद्रह वर्षों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के हर भाषण और संदेश से यह सुनती आ रही है कि मप्र का हर बेटा-बेटी मेरे भांजे-भांजी है और मैं मुख्यमंत्री बाद में हूं पहले उन बच्चे-बच्चियों का मामा हूं। लेकिन अगर सरकारी आंकड़ों पर नजर डाले तो मामा की सरकार में ही ज्यादा दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं।

उक्त आरोप कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर सिंह यादव ने विगत दिवस भरसूला गांव की 9 वर्ष की पीड़िता बच्ची के परिजनों से मुलाकात करने के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में लगाए।

यादव ने कहा कि एक तरफ शिवराज सिंह अपने को मामा कहते हैं वहीं उनकी सरकार के रहते हुए आठ-दस साल की मासूम बालिकाओं के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहाकि भाजपा हमेशा राम राज लाने की बात करती है। क्या यही राम राज है। जिसमें मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, पातीराम पाल,

सेवढ़ा जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि केशव यादव, गुड्डी जाटव जिलाध्यक्ष, गुड्डन परासरी, जयराम पलिया, राजेंद्र रावत, कल्ला रावत, रेखा अहिरवार, महेश कुशवाहा, छोटे रावत विशेष रूप से मौजूद रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter