कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी के नेतृत्व में आदिवासी डेरों पर हुआ राशन वितरण

दतिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मंशानुरूप कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डा.टीके धर ने जरुरतमंदों को खाद्यान्न वितरित किया। इस दौरान ग्राम आसेर, कामद और सिमिरिया आदिवासी डेराें पर पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने खाद्यान्न सामग्री का वितरण करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिलाया।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी ने कहाकि संकट की इस घड़ी कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता गरीब आदिवासियों के साथ खड़ा है। सबके सहयोग से यह समय भी कट जाएगा। हिम्मत नहीं हारना है। सिर्फ बचाव और सावधानियों को लेकर कोई चूक नहीं करना है। उन्होंने सभी से अपने घरों में सुरक्षित रहने का आग्रह किया। इस अवसर पर अशोक दांगी बगदा जिलाध्यक्ष कांग्रेस, डा.टीके धर, लालखान, मनोज दांगी, धर्मेंद्र दांगी, आशीष सेन, अभय नाहर दांगी, अवधेश दोहरे, जगदीश दांगी आदि मौजूद रहे।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter