रतन पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बना रहे बदमाश पकड़े, हथियार व बाइक बरामद

दतिया ।  ग्वालियर हाइवे पर िस्थत पाल प्रतीक्षालय में रतन पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने ऐनवक्त पर दबोच लिया। बदमाशों के पास से अवैध कट्टे, पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए हैं। इनके पास से चोरी की दो बाइक भी पुलिस ने बरामद की है। जिनका उपयोग वह घटना घटित करने के बाद करने वाले थे। पकड़े गए सभी बदमाश दतिया शहर के ही बताए गए हैं। जिनसे पुलिस अन्य अपराधों के बारे में भी पूछतांछ कर रही है।

एंटी माफिया गुंडे बदमाशों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के निर्देशन में कोतवाली टीआई रत्नेश सिंह यादव ने मुखबिर की सूचना पर ईरानी मोहल्ला सपा पहाड़ के पास दविश देकर तीन बदमाशों को िगरफ्तार किया। कोतवाली टीआई रत्नेश यादव ने बताया कि आरोपी सोहेल खान पुत्र शकील उर्फ कल्लू मोहम्मद (21) निवासी दांतरे की नरिया, राम यादव पुत्र आत्माराम यादव (18) निवासी होमगार्ड कालोनी तथा पंकज पुत्र परमानंद पाल उम्र (28) साल निवासी ग्राम सेंथरी को उस समय पकड़ लिया गया जब वह रतन पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे।

बदमाशों से बरामद हथियार

बदमाशों के पास से एक अधिया देशी 315 बोर की, लोडेड एक देसी पिस्टल जिसकी मैगजीन में दो जिंदा राउण्ड, एक 315 बोर का लोडेड देशी कट्टा तथा एक देसी 315 बोर की बंदूक एवं चोरी की एक अपाचे व एक बुलेट बाइक बरामद हुई है। साथ ही नगद 800 रुपये तथा एक मोबाइल भी जप्त किया गया है। इस धरपकड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर तीन बदमाश इम्मू उर्फ इमरान, सद्दाम खान एवं राजा खान मौके से फरार हो गए । इन आरोपितों से 2 लाख 95 हजार कीमत का माल जप्त किया गया है।

पकड़े गए आरोपित पंकज पाल पर पूर्व से ही थाना थरेट में हत्या के प्रयास के मामले में फरार होने पर तीन हजार का इनाम घोषित था। वहीं सोहेल की थाना कोतवाली में दर्ज अपराधों में फरार होने पर पुलिस तलाश में थी। एक अन्य फरार आरोपित इम्मू उर्फ इमरान पर आधा दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं। बदमाश सद्दाम खान पर भी पूर्व से करीब आधा दर्जन अपराध पंजीबद्ध हैं। पुलिस के मुताबिक सभी बदमाश लूट, डकैती, हत्या का प्रयास जैसे अपराध घटित करने के आदी है। उक्त कार्रवाई में एसआई अंजय अंबे, आरक्षक शिवकुमार, गजेंद्र, आदित्य, सोनपाल, नीरज, भूपेंद्र तथा फिरोज की भूमिका रही।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter