भरसूला में रावत और जाटव समाज के लोग भिड़े, आधा दर्जन घायल, गांव में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात, एसपी मौके पर पहुंचे

Datia News : दतिया। गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम भरसूला मेंं दो पक्षों में संघर्ष हो जाने से वहां तनाव छा गया। जिसके बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। फिलहाल िस्थति सामान्य बताई जाती है। घटना गुरुवार शाम की है। गांव के रास्ते में बाइक को तेजी से निकालने को लेकर गांव के रावत और जाटव समुदाय के लोगों में कहासुनी हो गई।

जिसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर लाठी डंडे चले। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए डबरा भेजा गया। जिनमें से कुछ की िस्थति गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रैफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही गोराघाट पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव में दो समुदायों के बीच हुए संघर्ष के बाद तनाव को देखते हुए आसपास के थानों का पुलिस फोर्स भी वहां सुरक्षा की द्ृष्टि से तैनात किया गया।

शुक्रवार सुबह एसपी अमन सिंह राठौड एवं एसडीओपी दीपक नायक ने गांव में पहुंचकर मुआयना किया। इस दौरान दोनों पक्षों को समझाया भी गया। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से गोराघाट थाने में क्रास मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम भरसूला के जाटव मोहल्ले में तेज गति से बाइक चलाने को लेकर अजय पुत्र अमोल रावत का आकाश पुत्र राजेंद्र जाटव से विवाद हो गया। इस दौरान कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और संघर्ष की नौबत आ गई।

दोनों पक्षों के लोगों के बीच लाठी डंडे चलने से करीब 6 लोग घायल हो गए। घटना के संबंध अजय पुत्र अमोल रावत की रिपोर्ट पर आकाश, राकेश, संजू, चंद्रभान जाटव पर मारपीट करने, गाली गलौज और धमकी देने का प्रकरण दर्ज कराया गया है।

वहीं जाटव समुदाय की तरफ से आकाश पुत्र राजेंद्र जाटव ने अनुज, जितेंद्र और कालू रावत पर एससी, एसटी एक्ट व मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया गया। आपसी संघर्ष के दौरान संजू जाटव, चंद्रभान जाटव, रामस्वरूप जाटव और गजेंद्र रावत सहित अन्य लोग घायल हुए हैं।

गांव में तैनात रहा फोर्स

दो समुदायों में आपसी संघर्ष की घटना के बाद िस्थति पर नियंत्रण रखने के लिए सुरक्षा की द्ृष्टि से गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। शुक्रवार को एसपी अमन सिंह राठौड ने एसडीओपी व संबंधित थाना प्रभारी के साथ गांव का भ्रमण किया। एसडीओपी नायक ने रावत और जाटव समुदाय के लोगों के साथ एक बैठक भी की और दोनों को समझाकर मामला शांत कराया गया। गांव में पूरे दिन पुलिस फोर्स तैनात रखा गया।

वहीं कलेक्टर संजय कुमार ने इस मामले में बताया कि गुरुवार को अनुसूचित जाति एवं गैर अनुसूचित जाति के दो परिवारों के बीच मारपीट एवं कहासुनी हुई थी। इनके बीच कोई पुराना विवाद नहीं है। इस बीच बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों ने अपने-अपने घरों में आग भी लगा ली थी, जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। गांव में पूरी तरह से शांति है, किसी भी प्रकार का तनाव नहीं है। पुलिस ने एफआईआर कर गांव में पुलिस तैनात कर दी है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter