शादी का झांसा देकर महिला से रिश्तेदार करता रहा दुष्कर्म, इधर उनाव में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Datia News : दतिया। इंदरगढ़ निवासी एक विधवा महिला ने दुष्कर्म का मामला महिला थाने में दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित युवक उसे काफी दिनों से शादी करने का झांसा दे रहा था। इस दौरान आरोपित ने महिला के साथ दुष्कर्म भी किया।

महिला ने जब उससे शादी की बात कही, ताे आरोपित मुकर गया। पीड़िता के मुताबिक उक्त आरोपित महिला का रिश्तेदार है। पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला थाने में की है।

महिला थाना प्रभारी नेहा शर्मा ने बताया कि 40 साल की विधवा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है। पीड़िता ने पति की माैत के बाद एक रिश्तेदार द्वारा उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत की है। आरोपित से शादी करने को महिला ने कहा तो उसने मना कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव

उनाव थाना क्षेत्र के ग्राम घरावा में एक 30 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली।युवक का शव खेत पर पेड़ से लटका देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

घटना के संबंध में मृतक के स्वजन ने पुलिस को बताया कि उन्हें नहीं पता कि युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया।उनाव थाना प्रभारी अमर सिंह गुर्जर ने बताया कि सेरसा निवासी ज्ञान सिंह प्रजापति ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा और पंचनामा तैयार कर पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। युवक ने यह कदम क्यों उठाया अभी कारण अज्ञात है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter