शादी में आए रिश्तेदारों ने दुल्हन के मामा को मारे चाकू : मरणासन्न हालत में छोड़कर भागे, युवक की हालत नाजुक

Datia news : दतिया। शादी में शामिल होने आए रिश्तेदारों ने जमकर उत्पात मचाते हुए दुल्हन के मामा पर ही चाकू से हमला कर दिया। जब घटना के दौरान चिल्लाने की आवाज आई तो शादी के पंडाल से लोग उस ओर भागे। जहां युवक घायल अवस्था में पड़ा था। हमलावर रिश्तेदार अपने साथियों के साथ वहां से भाग निकला।

घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गंभीर रुप से घायल युवक का ग्वालियर निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामला पंडोखर थाने के ग्राम बरका का है।

जानकारी के अनुसार चाकूओं के हमले से घायल हुए युवक विनोद पाल के पिता विजय सिंह पाल ने पुलिस को बताया कि गत 28 नबंवर को उनकी नातिन अनुष्का पाल की शादी थी। जिसमें सभी रिश्तेदार आए हुए थे।

घर के लोग शादी में व्यस्त थे। तभी रात 11 बजे उनके बेटे विनोद पाल की पीर बाबा स्थान के पास से चिल्लाने की आवाज आई तो वह और उनका दूसरा लडका कोमल व दामाद रघुराज सिंह बघेल निवासी सेंथरी उस ओर दौड़े।

जहां जाकर देखा तो युवक चिंटू पुत्र सुरेश पाल, उनके बेटे विनोद को जान से मारने की नियत से चाकू गले में मार रहा थां उक्त लोगों ने जाकर विनोद को बचाने का प्रयास किया तो चिंटू गालियां देते हुए वहां से भाग निकला। उसके साथ अन्य युवक भी थे।

Banner Ad

पैसे न ढुंढवाने पर किया हमला : इस दौरान घायल विनोद ने अपने पिता को बताया कि हमलावर चिंटू उससे बोला था कि मेरे पैसे गिर गए हैं, उसे ढूंढवा दो। मैंने मना किया तो उसने गालियां देना शुरू कर दी।

जब गालियां देने से मना किया तो चिंटू ने हाथ में लिए चाकू से उसे जान से मारने की नियत से गले में कई बार किए। घर के लोग गंभीर रुप से घायल हुए विनोद को इलाज के लिए ले जाने लगे तो वह गांव में ही बेहोश हो गया।

विनोद के बयान अभी पुलिस को नहीं मिले हैं। विनोद का बिरला हाेस्पीटल ग्वालियर में उपचार चल रहा है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter