Reliance अक्टूबर-दिसंबर 2022 में शुरू करेगी MJ Field से गैस का उत्पादन, जानिए इससे जुड़ी अहम बातें

नई दिल्ली : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआइएल) एमजे क्षेत्र से प्राकृतिक गैस का उत्पादन 2022 की अंतिम तिमाही में शुरू करेगी।

इससे कुल उत्पादन में करीब दो-तिहाई की वृद्धि होगी। कंपनी पूर्वी अपतटीय (ईस्टर्न आफशोर) केजी-डी6 ब्लाक में खोजों का विकास कर रही है।

एमजे क्षेत्र इसमें से तीसरी और अंतिम खोज है। कंपनी ने तिमाही के नतीजों की घोषणा के दौरान निवेशकों को दिए प्रस्तुतीकरण में कहा कि उसने पहला अपतटीय स्थापन अभियान पूरा कर लिया है।

दूसरे की शुरुआत इस साल नवंबर में पूरी होगी। कंपनी ने कहा कि ड्रिलिंग और कुओं का काम पूरा होने के करीब है। वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही से गैस मिलने की उम्मीद है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज और उसकी भागीदार बीपी केजी-डी6 ब्लाक की सबसे गहरी गैस खोज को उत्पादन में लाने के लिए बंगाल की खाड़ी में ऊंचे समुद्र में तैरती उत्पादन प्रणाली का इस्तेमाल करना चाहती है।

एमजे-1 गैस क्षेत्र धीरूभाई-1 और 3 (डी 1 और डी 3) क्षेत्रों के सीधे नीचे 2,000 मीटर में स्थित है। ये केजी-डी6 ब्लाक के पहले और सबसे बड़े क्षेत्र हैं।एमजे-1 में कम से कम 988 अरब घन फुट के संसाधन होने का अनुमान है। इन क्षेत्र में तेल का भी भंडार है। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter