दतिया, बडौनी व इंदरगढ़ नगरीय निकायों का पूरा हुआ आरक्षण, जानिए कौन सा वार्ड किसके लिए रहेगा आरक्षित

Datia News : दतिया। नगरीय निकायों के चुनाव के लिए बुधवार को आरक्षण प्रक्रिया संपन्न हो गई। इस दौरान दतिया, बडौनी एवं इंदरगढ़ नगरीय निकाय के लिए वार्डों का आरक्षण पर्ची निकलवाकर किया गया। दतिया नगर पालिका में आरक्षण की िस्थति 50-50 प्रतिशत बराबर रही। जिसमें सामान्य वर्ग की अनारक्षित सीट 9 व सामान्य वर्ग महिला के लिए 10 सीटें रहीं।

वहीं ओबीसी अनारक्षित 5 सीट और ओबीसी महिला की 5 सीट रही। अजा वर्ग के लिए 3 अनारक्षित व 3 महिला सीटें रहीं। जबकि अजजा के लिए सिर्फ 1 सीट आरक्षित हुई। इस तरह अनारक्षित व महिला वर्ग के लिए सीटें 18-18 बराबर रही

दतिया नगर पालिका में : सामान्य वर्ग अनारक्षित वार्ड 4, 5, 9, 12, 14, 22, 24, 35, 20 रहेंगे। अनारक्षित महिला वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 7, 8, 11, 15, 16, 18, 21, 25, 26, 31 होंगे। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए अनारक्षित 1, 6, 28, 30, 13 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10, 17, 19, 32, 34 वार्ड रहेंगे। अजा वर्ग के लिए 2, 3, 36 एवं अजा वर्ग महिला के लिए 23, 27, 29 वार्ड आरक्षित रहेंगे।

वहीं बडौनी नगर परिषद् में : सामान्य वर्ग के लिए वार्ड 2, 8, 9, 10 व महिला के लिए 7, 12, 13, 14 वार्ड रहेंगे। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड 6 व महिला के लिए वार्ड 1 रहेगा। अजा वर्ग के लिए 3 और 11 जबकि महिला के लिए 4, 5 रहेगा। अजजा वर्ग के लिए वार्ड 15 रहेगा।

इंदरगढ़ नगर परिषद् में :  सामान्य वर्ग के लिए वार्ड 6, 3, 8, 14 एवं महिला के लिए 12, 11, 1, 9 रहेगा। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 4, 2 एवं महिला के लिए 10 वार्ड रहेगा। अजा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 5 और 7 एवं महिला के लिए 13, 15 रहेंगे। यहां अजजा वर्ग के लिए कोई वार्ड आरक्षित नहीं हुआ है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter