चिटफंड कंपनियों की सम्पत्तियां नीलामी कर जनता का लौटाएं पैसा- कलेक्टर

दतिया ।  ऐसी चिटफंड कंपनियां जो लोगों के पैसे जमाकर चली गई है। उन चिटफंड कंपनियों की परिसम्पतियों की नीलामी कर पीड़ित व्यक्तियों की जमा राशि वापिस कराने की की कार्रवाई की जाएं। कलेक्टर ने यह निर्देश जिले के राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक में दिए। उन्होंने कहाकि चिटफंड कंपनियां जो जिले के भोले-भाले लोगों को अधिक राशि का लालच देकर राशि जमा कराकर भाग गई है। उनकी परिसम्पतियों को जप्त कर नीलामी कर पीड़ित लोगों को राशि वापिस किए जाने के लिए प्रयास किए जाएं।

उन्होंने निर्देश दिए कि शासन को रायल्टी जमा करने वालों को छोड़कर किसी भी प्रकार का अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करते वाहन पाए जाने पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने मिलावट से मुक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए कहाकि जिले में सिंथेटिक दूध एवं उससे बने उत्पादों तथा मसाला बनाने वाली फैक्ट्रियों की सघन जांच कर सैंपलिंग की जाएं। इसके साथ ही ऐसे असामाजिक तत्व जो निर्बल एवं गरीब तबके को डराने, धमकाने का प्रयास करते हैं, उनको चिंहित कर उनके द्वारा संचालित अवैध धंधों को बंद करने की कार्रवाई की जाएं।

पुलिस अधिकारी सायबर क्रायम को गंभीरता से लें

बैठक में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने कहा कि माफियाओं के विरुद्ध सख्ती के साथ ही जिला बदर एवं एनएसए के प्रकरणों में बयान संबंधी कार्रवाई थाना प्रभारी करें। उन्होंने कहा कि चिंहित अपराधों की विवेचना भी करें। पुलिस अधीक्षक ने कहाकि नई टैक्नोलाॅजी के कारण सायबर क्राइम में भी वृद्धि हुई है। पुलिस अधिकारी सायबर क्राइम को गंभीरता से लें और इन प्रकरणों में कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter