‘भाग्य लक्ष्मी’: बर्फ की सिल्ली पर ऋषि को खड़ा करेगा मोनिश, इसलिए मोनिश पर बन्दूक तानेगी लक्ष्मी

बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस्ड टीवी शो ‘भाग्य लक्ष्मी’ में इन दिनों बेहद बड़े ड्रामे और ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। शो में चल रहे कोर्ट रोमं ड्रामे में ऋषि और लक्ष्मी सहित पूरे परिवार की जान अटकी हुई है। एक तरफ जहाँ मलिश्का ने लक्ष्मी और ऋषि दोनों को बाहर लाने का वादा किया है तो दूसरी तरफ दोनों एक दूसरे को बचाने में जुटे हुए हैं।

फिर से मुश्किल में पड़ सकती है लक्ष्मी
शो के मौजूदा ट्रैक में वीरेंद्र मोनिश से लक्ष्मी को छोड़ने के लिए विनती करता है तभी ऋषि को होश आ जाता है और वह लक्ष्मी को बचाने के लिए दौड़ता है और जाकर लक्ष्मी के सामने खड़ा हो जाता है और मोनिश से कहता है कि लक्ष्मी को ना मारे। लेकिन इसके बाद लक्ष्मी भी ऐसा कदम उठाएगी जिससे उसकी जान फिर से मुश्किल में पड़ सकती है।

ऋषि को बर्फ पर खड़ा करेगा मोनिश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि लक्ष्मी और ऋषि मोनिश से एक दूसरे के लिए लड़ते हैं।

दोनों से निपटने के लिए मोनिश ऋषि के हाथ बांधकर उसके गले में रस्सी डालकर इसे बर्फ की सिल्ली पर खड़ा कर देता है। यह देखकर लक्ष्मी फिर से परेशान हो जाएगी जबकि मोनिश ऋषि की इस हालत की तस्वीर क्लिक करता है।

यह भी पढ़ें: ‘भाग्य लक्ष्मी’: खुद की जिंदगी खतरे में डालेगा ऋषि, मोनीश से करेगा लक्ष्मी को छोड़ने की रिक्वेस्ट

मोनिश पर बन्दूक तानेगी लक्ष्मी
बाद में मोनिश पुलिस को ऋषि की तस्वीर भेजता है और उन्हें उनकी बात न मानने पर अंजाम भुगतने के बारे में वार्निंग देता है। ऋषि को मुसीबत में देखकर लक्ष्मी परेशान हो जाती है और गुस्से में मोनीश के ऊपर बंदूक तान देती है। हालाँकि अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों इस स्थिति से कैसे बाहर आते है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!