ट्रामा सेंटर में मचा हंगामा : कैनुला लगाने में लापरवाही के आरोप, नर्सिंग आफीसर और ट्रेनी डाक्टर भी आपस में भिड़े

Datia news : दतिया। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में शनिवार रात जमकर हंगामा मचा। इस दौरान नर्सिंग आफिसर और ट्रेनी डाक्टरों के बीच धक्का-मुक्की तक हो गई। गनीमत रही कि अन्य स्टाफ के लोग मौके पर पहुंच गए, नहीं बात मारपीट तक भी पहुंच सकती थी।

इस हंगामे के कारण मरीज और अटेंडर भी दहशत में आ गए। यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुइ है। जिसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

बताया जाता है कि ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग आफिसर विवेक परिहार के साथ इलाज कराने आए युवकों ने शराब के नशे में धक्का-मुक्की की और गालियां दी। मेडिकल कालेज के दो ट्रेनी डाक्टरों पर भी विवाद को बढ़ाने और युवकों का साथ देने के आरोप लगे हैं।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम तीन-चार युवक पेट दर्द की शिकायत लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे थे। नर्सिंग विवेक परिहार ने उनका इलाज शुरु किया और कैनुला लगाने का प्रयास किया। कैनुला सही से नहीं लग पाने के युवक के हाथ की नस में सूजन आ गई। जिससे युवक नाराज हो गए।

नशे में धुत युवकों ने इसे लेकर गालियां देते हुए विवेक परिहार से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान मौजूद दो ट्रेनी डाक्टरों ने स्थिति संभालने की बजाय युवकों का पक्ष लिया तो मामला और गरमा गया।

इस मामले में सोमवार को सिविल सर्जन और सीएमएचओ को औपचारिक शिकायत सौंपे जाने की बात कही गई है। वहीं आरएमओ डा.डीएस तोमर का कहना था कि मामले की जानकारी मिली है। संबंधित कर्मचारी से आवेदन लेकर जांच कराई जाएगी और आवश्यक होने पर डीन को पत्र भेजा जाएगा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!