‘ये है चाहतें’ : रुद्र और बच्चों की जान बचा लेगी प्रीशा, अरमान की साजिश होगी नाकाम!

 

मुंबई । ‘ये है चाहतें’ इन दिनों दर्शकों का पसंदीदा टीवी शो बना हुआ है। शो की कहानी में आने वाले टि्वस्ट लगातार दर्शकों को इससे बांधे हुए है। प्रीशा की याददाश्त वापिस लाने के लिए रुद्र के साथ रुही और सारांश भी जुटे हुए हैं। इनकी मदद पीहू और वंशिका कर रही है। इन सबकी कोशिश तब रंग लाती है जब प्रीशा को सब कुछ याद आ जाता है।

वहीं इस शो के कलाकार भी अपनी मौज मस्ती की झलक दर्शकों के बीच शेयर करते रहते हैं। ऐसी की एक झलक सेट से मां-बेटी की जोड़ी यानि प्रीशा और रुही की सामने आई है। जिसे देखकर दर्शक काफी अच्छे कमेंट भी दे रहे हैं।

शो की प्रीशा यानि सरगुन लूथरा ने अपने इंस्टाग्राम पर ऑन-स्क्रीन बेटी स्वर्णा यानि ​​रूही के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। जिसमें दोनों एक साथ खूबसूरत लग रहे हैं। दोनों को शो में परफॉरमेंस के लिए भी दर्शक काफी पसंद करते हैं। फोटोज में रुही की शरारत भी साफ झलक रही है। शो की कहानी आगे और नया मोड़ लेने वाली है।

प्रीशा बचाएगी रुद्र और बच्चों की जान
कहानी में अब नया माेड़ आने वाला है। जब आखिरकार प्रीशा की याददाश्त वापस आ जाएगी। वह रुद्र और बच्चों की जान बचाने के लिए दौड़ेगी।

जिसके बाद वह रुद्र को बताती है कि कैसे अरमान ने उसे और बच्चों को मारने के लिए षडयंत्र रचा है। इधर प्रीशा की याददाश्त वापिस आने पर रुद्र और बच्चे खुशी से झूम उठते हैं। वह सभी मिलकर अरमान का मुकाबला करने की योजना बनाते हैं।

अरमान के इरादों पर फिर जाएगा पानी
रुद्र और उसके बच्चों की जान लेने के लिए साजिश रचने वाले अरमान को अभी भी यकीन है कि प्रीशा को उसकी याददाश्त वापस नहीं मिली होगी। वह यही सोचकर अपना प्लान बनाते हैं। इधर प्रीशा और रुद्र अरमान से बदला लेने की योजना बनाते हैं। शो में आगे देखना दिलचस्प होगा कि प्रीशा और रुद्र मिलकर कैसे अरमान के इरादों पर पानी फेरते हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter