कुल्हाड़ी से कर दी छोटे भाई और बहू की निर्मम हत्या, पुलिस ने घटना के 12 घंटे में पकड़ा आरोपी

दतिया। थाना धीरपुरा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बेहरुका में मंगलवार देर रात एक आरोपित ने अपने ही सगे छोटे भाई और उसकी पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। हत्या के पीछे का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। यह विवाद पूर्व में कई दिनों से चल रहा था। पुलिस ने घटना के कुछ घंटों बाद ही आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया है।

दतिया एसडीओपी सुमित अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित संतोष कुशवाहा ने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया है। जिसमें उसने अपने भाई किशन उर्फ छोटू पुत्र हरदास कुशवाहा (22) निवासी मेहदौरा एवं उसकी पत्नी प्रियंका कुशवाहा (20) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

बताया जाता है कि दोनों भाइयों के बीच में संपत्ति के मामले को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। घटना के बाद धीरपुरा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर आशुतोष शर्मा घटनास्थल स्थल पर पहुंचे। हत्या का आरोपित संतोष कुशवाहा मौके से फरार हो जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में दल रवाना किए। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

एसडीओपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि अभी प्रारंभिक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है मगर प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। घटना के 12 घंटे बाद ही आरोपित संतोष को धीरपुरा पुलिस ने बानौली के पास गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त की गई कुल्हाड़ी को पुलिस ने जप्त कर लिया है । मृतक किशन कुशवाह और उसकी पत्नी प्रियंका कुशवाहा के शव जिला चिकित्सालय दतिया पीएम के लिए भेजे गए हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter