सफाई मजदूर संघ ने किया वाल्मीकि समाज के बुजुर्गो का सम्मान

दतिया.  वाल्मीकि राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ दतिया एवं राजगढ़ फाटक मंदिर समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर समाज के बुजुर्गों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि वाल्मीक के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई। इस मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष अमित उचाड़िया ने कहाकि रामायण के रचियता महर्षि वाल्मीक के बताए मार्ग पर चलकर वाल्मीक समाज उन्नति कर सकता है। समाज के युवाओं को कुरीतियों को त्याग कर शिक्षा के प्रति अग्रसर होना होगा। तभी समाज आगे बढ़ सकेगा।

राजगढ़ फाटक के पास आयोजित कार्यक्रम में समाज के बुजुर्गों का सम्मान किया गया। एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई जिसमें समाज के युवा वर्ग ने महर्षि वाल्मीकि के बताएं मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया। प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter