‘गुम है किसी के प्यार में’: साई को लेकर विराट को होगी एक और गलतफहमी; क्या इस शख्स के साथ प्यार का नाटक करेगी साई?

स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ फाइनली साई और विराट आमने-सामने आ गए है। शो में लीप के बाद नए ट्विस्ट और सस्पेंस सामने आने लगे है। जिनमे विनायक की सच्चाई भी अब खुल चुकी है कि वह विराट का असली बेटा नहीं है। दूसरी विराट भी सावी को देखकर असमंजस में है और उसने साई को लेकर गलतफहमी पाल ली है और अब वह इसको लेकर साई से सवाल भी करने वाला है।

साई विराट से बोलेगी झूठ
अब खबर आ रही है कि शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ विराट को साई को लेकर एक और बड़ी गलतफहमी होने वाली है।

खबरों के मुताबिक अब साई और विराट के बीच जगताप की एंट्री होगी और यही से एक नया ट्विस्ट आएगा जब विराट को लगेगा कि साई और जगताप एक दूसरे से प्यार करते है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साईं अपने और जगताप के बीच प्यार की झूठी कहानी बनाएगी और विराट से झूठ बोलेगी।

पता चलेगा कैसे हुई विराट-पाखी की शादी
शो में फ्लैशबैक में विराट की जिंदगी में विनायक के आने की कहानी दिखाई जा रही है। अश्विनी फ्लैशबैक में जाकर विनायक के विराट की जिंदगी में आने का सच खोल चुकी है।

अश्विनी फ्लैशबैक में याद करती है कि कैसे पाखी ने विराट का सपोर्ट किया, जब उसे किसी की जरूरत थी और उसे विनायक को अपनाने का सुझाव दिया। अब आगे यह भी पता चलेगा कि पाखी और विराट की शादी कैसे हुई।

यह भी पढ़ें: चव्हाण निवास में एंट्री करते ही हरिणी ने मचाया तहलका, सावी ने की विराट की देखभाल

शो में हुई देवयानी की बेटी की एंट्री
शो में देवयानी और पुलकित की बेटी हरिणी की एंट्री भी हो चुकी है। यहाँ एक नया दिलचस्प ट्रैक दर्शकों को देखने को मिल सकता है। हरिणी ने चव्हाण निवास में आते ही परिवार के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया है। उसके बर्ताव से हर कोई हैरान हो जाता है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter