विराट से माफी की भीख मांगेगी सई, बम ब्लास्ट में जाएगी जान

मुंबई : सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में श्रुति अब विराट के गले की फांस बन चुकी है। श्रुति की वजह से विराट की जान पर बन आई है। श्रुति ने विराट को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। नील भट्ट ,ऐश्वर्या शर्मा और आयशा शर्मा स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में अब तक आपने देखा कि तलाक के बाद विराट श्रुति के साथ रहना शुरू कर देता है। सम्राट और मोहित, विराट के घर में घुस जाते हैं। यहां पर सम्राट, विराट की अच्छे से क्लास लगाता है। इसी बीच विराट एक नई आफत में पड़ने वाला है।

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में आगे आप देखेंगे कि सदानंद वापस आते ही श्रुति के पास जाएगा। सदानंद, विराट और श्रुति को साथ देखकर भड़क जाएगा। सदानंद, विराट से बदला लेने के लिए सई को किडनैप कर लेगा।

सदानंद के आदगे मदद की भीख मांगेगी सई

सदानंद की बातें सुनने के बाद सई को सच पता चल जाएगा। सई को समझ आ जाएगा कि विराट ने वादा निभाने के लिए श्रुति की मदद की थी। सब कुछ जानने के बाद सई को बहुत पछतावा होगा। सई, सदानंद के आगे गिड़गिड़ाएगी। सई विराट से बात करने के लिए तड़पेगी। सई, सदानंद से कहेगी कि वो एक बार विराट से बात करना चाहती है।

सई को बचाने के लिए सदानंद से लड़ेगा विराट

डीआईजी विराट की मदद करने के लिए राजी हो जाएंगे। सई को बचाने के लिए विराट निहत्था ही सदानंद के पास पहुंच जाएगा। यहां पर सदानंद, विराट पर हमला कर देगा। सदानंद, विराट को बहुत मारेगा। विराट, सदानंद को सच बताने की कोशिश करेगी। विराट की हालत देखकर सई रोना शुरू कर देगी। सई विराट से माफी मांगेगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sairat ❣️ (@sairatxworld._)

बम ब्लास्ट में मरेगी सई

सदानंद, विराट और सई को मिलने का एक मौका देगा। जैसे ही सई आगे बढ़ेगी वैसे ही विराट उसे रोक देगा। विराट समझ जाएगा कि सदानंद ने जगह जगह डायनामाइट बिछाया हुआ है। सई विराट के पास जाने की कोशिश करेगी। इसी बीच सदानंद सई की तरफ एक पत्थर फेंकेगा। पत्थर के गिरते ही एकर बम ब्लास्ट होगा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि विराट सई को इस बम ब्लास्ट से कैसे बचाएगा।

Source & Written By : Bollywood Life

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter