शो में आएगा जबरदस्त टि्वस्ट : सावी और विराट के बीच दीवार बनेगी साईं !

मुंबई : ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो में एक बार फिर बड़ा टि्वस्ट सामने आने वाला है। कहानी में यह नया मोड़ दर्शकों को रोमांचित कर देगा। शो में आने वाले इन टि्वस्ट के बारे में इसकी स्टार कास्ट ने भी कुछ खुलासे किए हैं। मेकर्स ने कहानी को उस मोड़ की तरफ दौड़ाने की कोशिश की है जिसमें साईं और विराट के बीच कुछ नया होता नजर आएगा।

दर्शकों के सामने कहानी को तरोताजा पेश करने के लिए अब इसे अलग मोड़ देने की तैयारी है। इस नए टि्वस्ट के बारे में शो में साई का किरदार निभाने वाली आयशा सिंह ने भी हाल में खुलासा भी किया है। आयशा सिंह की मानें तो शो में देखने को मिलेगा कि सई अपनी बेटी खूब परवाह करती है और उसे विराट के नजदीक जाने से भी रोकेगी। वहीं आयशा सिंह इस शो में अपने साईं के किरदार को लेकर भी काफी खुश है। उनका मानना है कि जिस तरह से कहानी आगे बढ़ रही है। वह साईं के सम्मान को दर्शाती है।

विराट से अनजान डर सताएगा साईं को
टीवी शो में साईं अपनी बेटी सावी को उसके पिता विराट के करीब जाने को लेकर मन में डर महसूस करेगी। साईं अपनी बेटी को खुद से दूर हो जाने की बात सोचकर उसे विराट के पास जाने से रोकने की कोशिश करती नजर आएगी।

वहीं विराट अपनी बेटी सावी के बीच केमेस्ट्री बनने लगेगी। विराट सावी का हर समय ध्यान रखने लगेगा। वह सावी को डिनर पर ले जाने की तैयारी करेगा तो साईं सावी को विराट साथ भेजने से रोकने की कोशिश करेगी।

साई रखेगी अपनी बेटी का खास ख्याल
साईं अपनी बेटी सावी का खास ख्याल रखेगी। उसे यह बात परेशानी में डाल देगी कि अगर उसकी बेटी सावी विराट के ज्यादा करीब हो गई तो यह परेशानी का कारण बन सकता है।

जबकि अभी तक साई की बेटी सावी को उसकी मां और विराट के संबंध के बारे में कोई जानकारी भी नहीं है। जब उसे पता चलेगा तो वह शाक्ड हो जाएगी।

विराट करेगा साई पर ये बड़ा शक
शाे की कहानी में एक बार फिर विराट और साई के बीच खिंचाव बढ़ने वाला है। जब विराट साई को लेकर बड़ा शक करेगा। वह जगताप के साथ संबंध के कारण गलतफहमी का शिकार होता नजर आएगा।

विराट महसूस करेगा कि साईं ने उसे धोखा दिया है। वहीं साईं बेटे विनायक के इलाज के लिए अपनी पूरी कोशिश करती दिखेगी। उसकी कोशिशों को देखकर सभी लोग साई पर विश्वास करते हैं।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter