सुहागरात पर विराट को पास आने से रोक देगी साईं, रखेगी यह बड़ी शर्त..? इधर राजीव बनेगा घर जमाई!

मुंबई । ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी साईं और विराट शादी के बाद नए सिरे से अपनी जिंदगी की शुरुआत करना चाहता है। लेकिन तभी कहानी में एक और बड़ा टि्वस्ट आने वाला है। साईं, विराट को अपने नजदीक तब तक न आने की शर्त रखेगी जब तक कि वह भवानी को उसके कैरियर के लिए न मना ले।

विराट भी उससे कहता है कि उसे खुद चिंता है कि साईं डॉक्टर बने। इधर राजीव की हरकतों को लेकर भी साईं को शंका होने वाली है। वह उस पर नजर रखने की सोचने लगेगी। शो की कहानी में नया मोड़ दर्शकों को और मजा देने वाला है।

राजीव ने जताई घर जमाई बनने की इच्छा : साईं और विराट की कोशिशों के बाद बुआ शिवानी की राजीव से शादी हो गई है। दोनों अपने जीवन की नई शुरुआत करने वाले हैं। जिसे लेकर बुआ शिवानी काफी उत्साहित भी है। चव्हाण परिवार शिवानी की विदाई की तैयारियां कर रहे होते हैं।

तभी राजीव परिवार के सदस्यों के बीच कहेगा कि वे दोनों चव्हाण निवास में ही रहना चाहते हैं। राजीव की घर जमाई बनकर रहने की बात सभी को चौंका देगी।

राजीव के खतरनाक इरादों को समझ लेगी साईं : राजीव की यह बात सुनकर पहले तो भवानी और ओंमकार शॉक्ड रह जाएंगे। लेकिन फिर उसकी बात सुनकर वह शिवानी और राजीव के चव्हाण निवास में ही रह जाने की बात मान लेते हैं। इधर साईं को पता चलेगा कि किसी खास मकसद से राजीव, शिवानी की जिंदगी में आया है।

इसे भी पढ़ें : साईं की खातिर विराट बदल लेगा अपना नाम, चव्हाण हाउस में मच जाएगा शोर!

साईं को राजीव और उसके इरादों पर शक होने के बाद परिवार के सभी सदस्यों को को इस बारे में बताने की कोशिश करती है। राजीव का मकसद अपकमिंग एपीसोड में पता चल सकेगा।

सच्चा साथ पाकर विराट दिखेगा खुश : विराट को पाने के लिए साईं से हर संभव कोशिश की। जिसके बाद उसने विराट को पा ही लिया। उसके इस संघर्ष के बारे में सोचकर विराट गर्व महसूस करेगा।

वह सोच में पड़ जाएगा कि साईं ने उसे पाने के लिए अपनी जान तक की परवाह नहीं की। वह साईं का सच्चा साथ और प्यार पाकर खुश हो जाएगा। अब वह साईं को हर खुशी देना चाहता है।

अनोखी शर्त ने रोका मिलन : शादी के बाद साईं और विराट एकदूसरे के करीब आने वाले होते हैं। तभी साईं, विराट को रोक देगी। वह विराट के सामने शर्त रख देती है कि जब तक उसकी डॉक्टरी के लिए वह भवानी को नहीं मना लेता तब तक वह दोनों एक दूसरे के करीब नहीं आएंगे। दोनों सुहागरात के दिन दूर रहने का फैसला करते हैं। विराट साईं का प्यार पाने के लिए अब नई तरह से कोशिश करेगा।

‘गुम है किसी के प्यार में’ साईं की खातिर विराट बदल लेगा अपना नाम, चव्हाण हाउस में मच जाएगा शोर!

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter