मुंबई । ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो में साईं का पुराना प्रेमी जगताप चव्हाण हाउस में पहुंचकर तांडव मचाने वाला है। इधर साईं को पेशेंट मलाल की मौत के बाद उसके पीएम रिपोर्ट के आधार पर जमानत मिल जाएगी। विराट और सम्राट जैसे ही साईं को लेकर घर लौटते हैं तभी जगताप अपने पिता विट्ठल के साथ चव्हाण हाउस में जबरन घुस आता है।
जहां वह परिवार के सदस्यों को चाकू और बंदूक दिखाकर धमकाता है। इसके बाद जगताप कोर्ट का वह आदेश दिखाता जिसे देखकर पूरे परिवार के पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाएगी।
इधर साईं के पुराने प्रेमी के तांडव के बाद भवानी पूरा घर सिर पर उठा लेगी। वह साईं को ताने मारेगी कि इसकी वजह से ही घर में सारी परेशानी आ रही हैं। भवानी कहती है कि जगताप ने खुद कहा था कि वह साईं से शादी करना चाहता था और उसने ही साईं के आवा को गाेली मार दी थी। इसलिए वह साईं का दुश्मन है जो पूरे चव्हाण परिवार को अब परेशान कर रहा है।
मलाल की रिपोर्ट में खुलेगा राज : अस्पताल के पेशेंट मलाल की मौत के मामले में पुलिस साईं को गिरफ्तार करके थाने ले जाती है। जहां जगताप साईं की जमानत नहीं होने देगा। तभी मलाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल जाएगी। जिसमें राज खुलेगा कि मलाल ने इलाज के दौरान शराब का सेवन किया था। उसके दवा के बाद शराब पीने की बात सामने आने पर वकील साईं को जमानत पर छुड़ा लेगा। जिसके बाद विराट और सम्राट साईं को घर लेकर पहुंच जाएंगे।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
| FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
| LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
| WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
जगताप मांगेगा 5 करोड़ का हर्जाना : इधर जगताप भी चव्हाण हाउस में जबरन घुस आएगा। जो अश्विनी और परिवार के अन्य सदस्यों को चाकू दिखाकर डराता है। वह सभी को बताएगा कि उसकी साईं से शादी होने वाली थी। लेकिन उसके आबा ने शादी में टांग मार दी।
जिसके बाद उसने साईं के आबा को गोली मार दी। विराट जगताप का नाटक देख गुस्से आकर उसे घर से बाहर निकालने की कोशिश करता है। तभी जगताप उसे कोर्ट का आदेश दिखाएगा जिसमें मलाल की मौत के बदले 5 करोड़ के जुर्माना साईं को देने की बात होगी। जिसे देखकर साईं घबरा उठेगी। विराट उसे शांत करता है।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
| FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
| LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
| WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
भवानी की भड़केगा गुस्सा : जगताप के जाने के बाद भवानी गुस्से में आ जाती है। जो विराट पर साईं का सपोर्ट करने पर नाराज होगी। वह कहती है इस साईं की वजह से ही चव्हाण निवास की शांति भंग हाे रही है। जगताप साईं का पुराना आशिक है, जो अब उन्हें परेशान कर रहा है। वह साईं को खूब खरी खोटी सुनाती है।


