सलमान खान को सांप ने काटा, 6 घंटे अस्पताल में रहने के बाद डिस्चार्ज हुए एक्टर

मुंबई : अभिनेता सलमान खान को पड़ोसी रायगढ़ जिले में पनवेल के समीप उनके फार्म हाउस में एक सांप ने काट लिया। गनीमत यह रही कि सांप जहरीला नहीं था। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि सांप ने शनिवार रात को सलमान के हाथ पर काट लिया। अभिनेता को नवी मुंबई के कमोठे में स्थित एक अस्पताल ले जाया गया और रविवार सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

उन्होंने बताया कि सलमान की हालत अब स्थिर है और वह मुंबई में वापस अपने घर आ गए हैं।बता दें, जब सलमान को सांप ने काटा वे अपने पनवेल वाले फार्म हाउस में थे. सांप के काटे जाने के बाद सलमान को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.

सांप द्वारा काटे जाने के बाद सलमान को नवी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 6 घंटे चले ट्रीटमेंट के बाद आखिरकार उन्हें आज सुबह 9 बजे छुट्टी दे दी गई है. कहा जा रहा है कि सलमान फिलहाल अपने फार्महाउस में हैं और उनकी देखभाल जारी है.

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter