CM श‍िवराज ने की घोषणा : अक्षय कुमार की फि‍ल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ मध्‍य प्रदेश में टैक्‍स फ्री !

भोपाल  : मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने महान योद्धा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित फिल्म “सम्राट पृथ्वीराज” को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि अक्षय कुमार अभिनीत प्रेरणादायी फिल्म “सम्राट पृथ्वीराज” को टैक्स फ्री करने का निर्णय इसलिए लिया गया है कि महान पृथ्वीराज के जीवन को अधिक से अधिक युवा देखें जिससे उनमें मातृभूमि के प्रति अधिक प्रेम जागृत हो।

‘सम्राट पृथ्वीराज’ 3 जून को रिलीज हो रही है. फिल्म के स्टार जोर-शोर से इस ऐतिहासिक फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं.जिन्होंने घोर के बेरहम आक्रमणकारी मुहम्मद से भारत की रक्षा के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी। 

यह फिल्म चौहान वंश के योद्धा राजा पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक है, जो ग़ोरी राजवंश के एक शासक मुहम्मद गोरी के साथ संघर्ष करता है, पृथ्वीराज चौहान उत्तर भारत में 12 वीं सदी के उत्तरार्ध में अजमेर और दिल्ली पर राज्य करते थे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!