नरेला : होली मिलन समारोह में दिखा वृंदावन का दृश्य , मंत्री सारंग का हुआ पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से भव्य स्वागत

 नरेला : चिकित्सा शिक्षा मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग गुरूवार को नरेला विधानसभा के वार्ड 39, 40 और 58 में होली मिलन समारोह के आयोजन में शामिल हुए। मंत्री  सारंग ने श्रृंगारिक राधा-कृष्ण के साथ फूलों की होली खेली। सारंग ने कहा कि होली का पर्व सद्भावना और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह प्रत्येक व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा के साथ निरंतर आगे बढ़ने की भी प्रेरणा देता है और सभी के जीवन में यह सुख और आनंद का रंग सदैव बना रहे।

अपनत्व का भाव ही नरेला को परिवार बनाता है : मंत्री सारंग ने कहा कि नरेला में हर त्यौहार भव्य रूप में मनाया जाता है। रक्षाबंधन के अवसर पर पिछले वर्ष 1 लाख से अधिक बहनों ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर एक अटूट रिश्ता बनाया है। यह अपनत्व का भाव ही नरेला विधानसभा को नरेला परिवार के रूप में स्थापित करता है।

होली मिलन समारोह में दिखा वृंदावन का दृश्य : नरेला विधानसभा के तीनों वार्डों में आयोजित होली मिलन समारोह पुष्पों की सुगंध के साथ वृंदावन की होली जैसा प्रतीत हो रहा था।  सारंग ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में तैयार कलाकारों एवं रहवासियों पर पुष्पवर्षा कर फूलों की होली खेली। समारोह में स्थानीय कलाकारों द्वारा फाग गीतों की विशेष प्रस्तुति दी गई। राधा-कृष्ण के साथ खेली गई फूलों की होली कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।

मंत्री  सारंग का किया रहवासियों ने पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से भव्य स्वागत : होली मिलन समारोह के दौरान मुख्य कार्यक्रम स्थल पर आगमन के बाद मंत्री  सारंग का रहवासियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा, ढोल-ताशों एवं आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!