पूर्व विधायक भारती के खिलाफ सरपंच ने की शिकायत, गाड़ी हड़पने का लगाया कथित आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Datia News : दतिया । कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पर एक सरपंच ने उसकी गाड़ी हड़पने का कथित आरोप लगाया है। इस मामले में सरपंच ने कोतवाली में एक शिकायती आवेदन भी दिया है। पुलिस ने भी शिकायती आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि की है। शिकायती आवेदन पुलिस तक पहुंचने पर उसकी जांच शुरू कर दी गई है। शहर में इस मामले को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व विधायक भारती के खिलाफ कोतवाली पुलिस में एक आवेदन दिया गया है। इस आवेदन में भारती पर स्कॉर्पियो गाड़ी हड़पने का कथित आरोप लगाया गया है। कोतवाली पुलिस इस आवेदन पर कथित आरोप की जांच कर रही है।

इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने बताया कि ग्राम खटोला सरपंच वीरसिंह वंशकार ने कोतवाली थाने में शुक्रवार को एक आवेदन दिया है। जिसमें उल्लेख है कि उनकी एक स्कॉर्पियो जीप पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने हड़प ली है।

बताया जाता है कि आवेदक वीरसिंह वंशकार कांग्रेस नेता भारती यहां पर ही काम करता है और उनकी जमीन बटाई पर लेकर खेती भी कर चुका है। इस मामले में पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है। इस संदर्भ में वस्तुस्थिति जानने के लिए पूर्व विधायक को फोन लगाया गया, किंतु उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!