सरपंच ने पड़ौसन के साथ ही कर डाला दुष्कर्म : पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस की ली शरण, आरोपित जेल पहुंचा

Datia news : दतिया। सरपंच ने ही गांव की महिला के साथ दुष्कर्म कर डाला। इतना ही नहीं अपनी इस हरकत छुपाने के लिए उसने महिला को धमकी दी कि अगर यह बात किसी से कही तो वह उसके पति और बच्चों को जान से मार देगा। पीड़िता भी सरपंच की धमकी से डर गई और इस बात को छुपाए रही।

लेकिन सरपंच ने जब कुछ दिनों बाद फिर उससे अश्लील छेड़छाड़ की तो उसने सारी बात अपने घर के लोगों को बता दी। जिसके बाद मामला पुलिस में दर्ज कराया गया।

पीड़िता की शिकायत पर सरपंच को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला चिरुला थाना क्षेत्र के ग्राम गंधारी का है।

दुष्कर्म एवं छेड़छाड़ के आरोपित को थाना चिरुला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल कराया गया है।

थाना प्रभारी नितिन भार्गव ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक मई 2024 की रात जब वह अपने घर की छत पर सो रही थी तभी उसका पडौसी हरीसिंह केवट छत पर आया और उसके साथ जबरन गलत काम किया।

इस दौरान जाते समय आरोपित उसे धमकी दे गया कि इस बारे में किसी को बताया तो उसके पति व बच्चों को खत्म कर देगा। इसलिए डर के कारण महिला ने किसी को कुछ नहीं बताया।

दोबारा छेड़छाड़ करने पर महिला पहुंची थाने : लेकिन गत तीन फरवरी की दोपहर जब पीड़िता अपने खेत पर जा रही थी तभी गौशाला के पास आरोपित ने उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ कर दी।

जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपित हरी सिंह केवट को पुलिस नेनहर पुलिया मौजा डेरा गंधारी से गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपित ग्राम पंचायत गंधारी का सरपंच बताया जाता है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter