स्कूली छात्र को बाइक सवारों ने मारी गोली : घटना को अंजाम देकर भागे हमलावर, गांव में दहशत का माहौल

Datia news : दतिया। कक्षा आठवीं के छात्र को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उस समय गोली मार दी जब वह अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। गोली छात्र के पेट में जा लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा।

उसे लहुलुहान अवस्था में घर के लोग ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक उसने दमतोड़ दिया। पुलिस घटना को रंजिश का कारण मान रही है। फिलहाल इस मामले में तीन अज्ञात लोगों को नामजद कर छानबीन की जा रही है।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी दहशत में आ गए और वहां अफरा तफरी मच गई। इस बीच हमलवार भागने में सफल हो गए।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची उनाव पुलिस ने घटना को लेकर मृतक के स्वजन और आसपास के लोगों से पूछतांछ की। घटना को लेकर मृतक के स्वजन भी स्पष्ट तौर पर पुलिस के सामने कुछ कहने की स्थिति में नजर नहीं आए।

पुलिस के मुताबिक ग्राम इकारा निवासी रामपाल सिंह गुर्जर का 14 वर्षीय पुत्र राजवीर घर के बाहर दोस्तों के साथ खड़ा हुआ था। तभी तीन अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। गोली युवक के पेट में जा लगी।

ग्रामीण घायल युवक को लेकर जिला अस्तपाल दौड़े। जहां डाक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। मृतक कक्षा आठवीं का छात्र था।

थाना प्रभारी यादवेंद्र गुर्जर का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपित बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे। प्रारंभिक तौर पर यह रंजिश का मामला लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter