स्कोर्पियो ने बाइक सवारों को रौंदा : पिता, मासूम बेटी और सास की गई जान, साली गंभीर घायल

Datia news : दतिया। तेज रफ्तार स्कोर्पिया की टक्कर से तीन बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में एक तीन वर्ष की मासूम बालिका भी शामिल हैं। घटना गुरुवार रात साढ़े आठ बजे दतिया-भांडेर रोड पर स्थित गांव दरियापुर के पास घटित हुई।

हादसे बाद स्कोर्पियो भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने खेत में जा घुसी। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने पुलिस को मामले की खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव बरामद कर उन्हें पीएम के लिए भिजवाया। वहीं घायल पड़ी युवती को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार इंदरगढ़ के ग्राम मड़इयन निवासी विनोद पुत्र रमेश वंशकार अपनी तीन वर्षीय बेटी श्रद्धा और सास सुनीता पत्नी राजकुमार व साली दीक्षा के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल गांव बेरछ जा रहा था। रास्ते में दरियापुर टावर के पास तेज गति से आ रही स्कोर्पियो कार ने बाइक में टक्कर मार दी।

कार की चपेट में आने से विनोद, उसकी बेटी श्रद्धा और सास ने मौके पर ही दमतोड़ दिया जबकि 17 वर्षीय साली दीक्षा गंभीर से घायल हो गई। है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां गंभीर हालत होने पर उसे झांसी रेफर किया गया है।

वहीं कार सड़क किनारे एक खेत से पुलिस ने जब्त की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर सड़क हादसे के बाद गांव के लोगों ने पुलिस के सामने आक्रोश भी जताया। जिन्हें समझा बुझाकर शांत किया गया।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter