मुख्यमंत्री ने बैंगलुरू में उद्योगपतियों और निवेशकों से वन-टू-वन की भेंट : मध्यप्रदेश पर केन्द्रित फिल्म “द फ्यूचर रेडी स्टेट” का हुआ प्रदर्शन

बैंगलुरू : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैंगलुरू में “मध्यप्रदेश में निवेश अवसर” संवाद सत्र में विभिन्न उद्योगपतियों और निवेशकों से वन-टू-वन बातचीत की। मुख्यमंत्रीचौहान ने प्रदेश में निवेश की संभावनाओं से उद्योगपतियों को अवगत कराया और उन्हें जनवरी माह में इन्दौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री  चौहान की उद्योगपतियों से प्रदेश में उद्योग स्थापना तथा रोजगार के अवसर सृजित करने पर चर्चा हुई। उन्होंने इन्फोसिस के सह संस्थापक तथा एक्सिलर वेंचर्स के  क्रिस गोपालकृष्णन, कू-एप के को-फाउंडर अप्रमेय राधाकृष्णन, सीरो फार्मा के निदेशक वाई मधुसूदन रेड्डी, नेच्युरल फार्मा के प्रबंध संचालक  अनुराग अग्रवाल, ई-इन्फोचिप्स के निदेशक  तरुण बजाज से भेंट की।

मुख्यमंत्री ने वंडरला होली-डे लिमिटेड के  उल्लास कामथ, विस्टरोन इन्फोकॉम मैन्युफैक्चरिंग के प्रबंध संचालक  नारायण एम, एयर एशिया एयर लाइन्स के राष्ट्रीय प्रमुख  सुरेश नायक, इन्फोसिस के  नीलाद्री, आईटीसी एन्फोटेक के  कौशिक रे, क्वाडज़ेन के संस्थापक और अध्यक्ष  सी.एस. राव, एससीएम टेक्सटाइल्स के प्रबंध निदेशक  पी.पी.के. परमशिवम्, वोल्वो ग्रुप के कमल बाली तथा जैक्सन ग्रुप के  समीर गुप्ता से भी चर्चा की। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पर केन्द्रित ”द फ्यूचर रेडी स्टेट” फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!