खरीदी केंद्रों पर लापरवाही देख एसडीएम ने लगाई संबंधितों को फटकार

कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के दिए निर्देश

दतिया । सेवढ़ा एसडीएम अनुराग निंगवाल ने धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाओंकाे देखा साथ ही संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सेंथरी, कुदारी, थरेट, तोड़ा केंद्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्र पर किसी तरह का भी फर्जीवाड़ा हुआ तो संबंधित प्रभारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के समय नायब तहसीलदार सुनील भदौरियाव अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार इंदरगढ़ तहसील क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों पर एसडीएम अनुराग निंगवाल ने पहुंचकर सबसे पहले लघु कृषक बाजार सेंथरी, कुदारी, थरेट और तोड़ा में बनाए गए खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। क्रय केंद्रों पर किसानों की धान खरीदारी में लापरवाही मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की । एसडीएम ने केंद्रों के प्रभारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि खरीद में फर्जीवाड़ा हुआ तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है।

उन्होंने निर्देश दिए कि खरीद केंद्रों पर किसानों के बैठने सहित कोरोना से बचाव को लेकर सभी व्यवस्थाएं की जाएं। इस मामले में भी प्रभारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही देखकर उन्होंने फटकार लगाई एवं व्यवस्थाएं जल्दी दुरुस्त करने के निर्देश दिए । एसडीएम ने मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार भदौरिया को निर्देश दिए कि धान खरीदी में गड़बड़ी पाए जाने पर वह तुरंत कार्रवाई करें।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter