मतदान केंद्रों पर कराए गए सुरक्षा प्रबंध, पुलिस ने निकाला मार्च
दतिया.  पुलिस अधीक्षक गुरुकरन सिंह के निर्देश पर चुनाव के मद्देनजर थाना प्रभारी बडोनी रविन्द्र शर्मा द्वारा करैरा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक प्रबंध कराए । गौरतलब है कि यह सभी गांव दतिया जिले में आते हैं लेकिन इनका विधानसभा क्षेत्र करैरा पड़ता है। इस दौरान थाना प्रभारी ने सनाई, गोंग़री, नेकोरा, बिल्हारी, भांसडा गांवो में पुलिस बल के साथ मार्च किया और वहां आने-जाने वाले सभी वाहनों को चैक किया । जिन गांवों में चुनाव है उन गांवों तथा उनके आसपास के गांवो में असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए लगतार जिला बदर व प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है ।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter