मुंबई । ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो में मजेदार टि्वस्ट देखने को मिल रहे हैं। पाखी किसी तरह साईं और विराट के बच्चे की सेरोगेट मदर तो बन गई लेकिन उसे नहीं मालूम था कि इसके बाद उसका क्या हाल होगा। पाखी की सच्चाई सामने लाने के लिए साईं ने बहुत कोशिश की। लेकिन जब किसी ने उसकी नहीं सुनी तो साईं ने भी अपना रुख बदल लिया।
अब वह पाखी को सबक सिखाने में जुट गई है। साईं, पाखी को हमेशा ये बात याद दिलाती है कि उसकी कोख में पल रहा बच्चा उसका और विराट का है। वह सिर्फ उसे जन्म देने भर के लिए हैं।

इसलिए उसे वो सारी बातें माननी पड़ेंगी जो साईं चाहती है। साईं सबके सामने पाखी से कहती है कि आखिर बच्चा उसका है तो वो पूरे नौ महिने पाखी का ख्याल रखेगी। साईं के तेबर देखकर पाखी के होश उड़े हुए हैं।

इधर साईं पाखी के कान में कहती है कि किसी और की चीजें चुराना उसे बहुत अच्छे से आता है। साईं की बात सुनकर पाखी परेशान हो जाती है। पाखी को साईं ने साफ शब्दों में ये भी समझा दिया है कि वह सिर्फ विराट के नजदीक आने के लिए ये सब कर रही है।
लेकिन वो अपने मकसद में कभी कामयाब नहीं हो पाएगी। साईं की बातों ने पाखी का सुख चैन छीन लिया है। साईं ने भी पाखी को उसी की चाल से मारने का पूरा इंतजाम कर लिया है।
पाखी का छीन लेगी खाना : पाखी अपने सीने में जलन और तबियत खराब होने की बात विराट को बताकर एक डाॅक्टर बुलाने को कहती है। तभी साईं उसके पास पहुंच जाएगी। पाखी साईं को देखकर कहती है कि वो यहां क्या कर रही है। साईं उसे बताती है कि वह भी एक डॉक्टर है। उसका ख्याल रख सकती है। लेकिन पाखी उससे चले जाने को कहती है।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
जब साईं उसकी बात नहीं मानती तो पाखी भवानी को बुला लेती है। भवानी साईं से चले जाने को कहेगी। लेकिन साईं भवानी को समझाती है कि वह डॉक्टर के नाते नहीं एक मां होने के नाते अपने बच्चे का ख्याल रखने के लिए वहां रुकी हुई है।
अगली सुबह जब पाखी चटपटा खाना खाती है। तो साईं उसका खाना छीन लेगी। वह कहती है कि एक गर्भवती महिला को इतना तीखा और तैलीय खाना नहीं खाना चाहिए। ये देखकर पाखी झुंझला जाती है। सभी लोग साईं की बात का समर्थन करते हैं। सोनाली कहती है कि मां बनना इतना आसान नहीं है।
साईं रात में करेगी परेशान : पाखी जब अपने कमरे में होगी तभी साईं वहां पहुंच जाएगी। वह बच्चे से बातें करने लगेगी। इस बीच पाखी की नींद खुल जाती है। वह साईं को अपने कमरे में देखकर परेशान हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें : अब आएगा असली मजा : पाखी को खून के आँसू रुलाएगी साई , लेगी चुन चुन कर बदला
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
पाखी साईं से पूछेगी कि वह यहां क्या कर रही है। साईं कहती है कि वो अपने बच्चे से बात करने के लिए आई थी। इसलिए उसे कोई तकलीफ नहीं होना चाहिए।
View this post on Instagram
A post shared by gum_hai_kisi_ke_pyarr_main_ (@gum_hai_kisi_ke_pyarr_main_001)
विराट के नजदीक आने से पत्रलेखा को रोकेगी साईं : साईं पूरे टाइम पाखी के ही आसपास रहेगी। वह पाखी का ख्याल रखने के बहाने उसे अकेला नहीं छोड़ती। विराट और अश्विनी भी साईं को पाखी का ध्यान रखते देख उसकी तारीफ करते हैं।
लेकिन पाखी को गुस्सा आता है। वह सोच भी नहीं सकती थी कि साईं बजाय गुस्से उसके और करीब आकर ध्यान रखने का नाटक करने लगेगी। साईं पाखी को समझा चुकी है वो उसे विराट के करीब कभी नहीं आने देगी।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |