पुलिस को देख जुआ फडों पर मची भगदड़ : जुआरियों को नहीं मिला भागने का मौका, एक दर्जन पकड़े गए

Datia news : दतिया। शहर में कई दिनों से चल रही जुआ फड़ों पर पुलिस लगातार धावा बोल रही है। इसके चलते जुआरी भी पकड़े जा रहे हैं। दो दिन में ही पुलिस ने 20 जुआरियों को दबोचा है। पिछले लंबे समय से गोविंद गंज, पकौड़िया महादेव सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में खुलेआम दिनभर जुआ फड सजने की शिकायतें पुलिस के पास थी। लेकिन कार्रवाई का इंतजार था।

रविवार और सोमवार को पुलिस ने एक के बाद एक कार्रवाई कर जुआरियों को भागने तक का मौका नहीं दिया। पकड़े गए जुआरियों में कुछ नेता किस्म के लोग भी बताए जाते हैं।

इस धरपकड़ के बाद कोतवाली में पुलिस के पास सिफारिशों के फोन भी आने लगे। लेकिन फिलहाल पकड़े गए लोगों पर पुलिस ने जुआ एक्ट की कार्रवाई की है।

रविवार को कोतवाली पुलिस ने गोविंद गंज में नीम के पेड़ के नीचे सजने वाली जुआ फड पर दविश दी। यहां एक लंबे अर्से से जुआ फड लग रही थी। पुलिस ने यहां पूरी तैयारी के साथ दविश दी तो जुआरी उसकी गिरफ्त में आ गए।

बरिया के पेड़ के नीचे सजी थी फड़ : सोमवार को भी कोतवाली पुलिस ने शहर के पकोड़िया महादेव के पास बरिया के नीचे चल रही जुआ फड़ पर धावा बोला।

कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के आदेश पर कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे आरोपित रोहित पांडे, चरण सिंह परिहार, अंकित पांडे, राजा उर्फ अभिषेक अहिरवार, ओम उर्फ आनंद दुबे, दिलीप यादव, अर्जुन यादव, सागर यादव, जीतू दांगी, अंश तिवारी, सजल निचरेले और ब्रजेंद्र शर्मा निवासी दतिया को पकड़ा है।

पुलिस ने जुआ फड से 25 हजार 200 रुपये भी बरामद किए हैं। जुआ फड़ों पर लगातार कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हडकंप है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!