योगी आदित्‍यनाथ ने वरिष्ठ BJP नेताओं के साथ की बैठक, प्रदेश के बड़े नेता रहे मौजूद

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली से लौटने के बाद सोमवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के विधान परिषद सदस्यों के आगामी चुनाव समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

भाजपा के सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उत्तर प्रदेश भाजपा के संगठन प्रभारी राधामोहन सिंह तथा वरिष्ठ नेता सुनील बंसल भी मौजूद थे।

ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होली के बाद अगले हफ्ते आयोजित कराया जा सकता है। इसके अलावा स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के विधान परिषद सदस्यों के चुनाव आगामी नौ अप्रैल को होने हैं। इस मुद्दे पर भी इस बैठक में बातचीत हुई।

योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!