शबाना आजमी ने ऑनलाइन पेमेंट कर मंगाई शराब, डिलीवरी नहीं हुई तो अपनी पोस्ट में साझा किया दर्द, जानिए पूरा मामला

मुंबई : अभिनेत्री शबाना आजमी शराब की आपूर्ति करने वाले एक आनलाइन प्लेटफार्म के धोखे का शिकार हो गई हैं। अभिनेत्री ने ट्वीट कर प्लेटफार्म पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

70 वर्षीया अभिनेत्री शबाना ने अपने ट्वीट में जानकारी दी है कि उन्होंने ‘लिविंग लिक्विड्ज’ पर आर्डर दिया था और उसका भुगतान भी कर दिया था, लेकिन सामान उन तक नहीं पहुंचाया गया। अपने आर्डर के लिए किए गए भुगतान से जुड़ी जानकारियां साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘सावधान मेरे साथ उन्होंने धोखाधड़ी की है।

‘लिविंग लिक्विड्ज’ को मैंने भुगतान कर दिया, लेकिन आर्डर की गई वस्तुएं नहीं भेजी गईं, और तो और उन्होंने मेरा फोन उठाना भी बंद कर दिया।’ अभिनेत्री ने यह नहीं बताया कि उन्होंने कितने रुपये का भुगतान किया था। उन्होंने यह जानकारी भी नहीं दी कि इस बारे में उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई है या नहीं।

शबाना से पहले अक्षय खन्ना, नरगिस फाखरी और करण सिंह ग्रोवर समेत बालीवुड के कई कलाकार आनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं। आगामी फिल्म ‘शीर कोरमा’ में शबाना, स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता के साथ दिखेंेगी। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter