शिवांगी जोशी का ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा हैं धमाल , फैंस बोले अदाएं कातिलाना !

मुंबई : ‘यह रिश्ता क्या कहलाता हैं ’ टीवी शो की नायरा रह चुकीं एक्ट्रेस शिवांगी जोशी , जहां सीरियल में हमेशा दुखों के पहाड़ से जूझती नजर आती थी , लेकिन असल जिंदगी में यह टीवी एक्ट्रेस हमेशा मस्ती भरे मूड में रहती है।

उनकी यह मस्ती और बोल्ड अंदाज उनके वीडियो और फोटोज से साफ झलकता है। शिवांगी जोशी ने हाल ही में एक पंजाबी सॉंग पर अपना वीडियो इंस्टा पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लहरियादार लहंगा पहनकर एक खास अंदाज दिखाया है।

इस पंजाबी गाने में शिवांगी जोशी लहंगा पहनकर सादगी के साथ गीत पर अदाएं दिखाती नजर आएंगी। इस गाने में शिवांगी जोशी यानि शिवांगी जोशी की अदाएं कातिलाना लग रही है। जो उनके फैंस को निश्चित ही पसंद आएंगी।पंजाबी सांन्ग में शिवांगी जोशी लहंगा में जलवे बिखेर रही हैं। उनके इस अभिनय को देखकर आसानी से समझा जा सकता है कि ड्रेस सेंस को लेकर भी यह टीवी एक्ट्रेस कोई कमी नहीं रखती।

इस गाने में शिवांगी जोशी की अदाएं देखने काबिल है। इस वीडियो को उनके फैंस काफी लाइक भी कर रहे हैं। शिवांगी जोशी इंस्टा सहित सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती है। उनके कई वीडियो और फोटोज इंस्टा पर खूब पसंद किए जाते हैं।

एक्ट्रेस शिवांगी जोशी जल्द ही स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron Ke Khiladi 12) में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में शो की शूटिंग कर रही हैं।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter