सीएम राइज स्कूलों का स्तर निजी स्कूलों से हो बेहतर , मुख्यमंत्री शिवराज ने समीक्षा के दौरान दिए निर्देश !

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सीएम राइज स्कूलों में पढ़कर बच्चे मेरिट में आयें, इसके लिये कोई कमी न छोड़ी जाये। प्रदेश में बनाए जा रहे सीएम राइज स्कूलों का स्तर निजी स्कूलों से बेहतर हो इसके सुनिश्चित प्रयास किए जाएँ। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि योजना में ऐसे स्कूल बने, जिससे आमजन अपने बच्चों को निजी स्कूलों के बजाए सी.एम. राइज स्कूल में भेजना पसंद करें। मुख्यमंत्री  चौहान ने मंत्रालय में प्रदेश में बन रहे सीएम राइज स्कूलों की समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। मुख्य सचिव  इकबाल सिंह बैंस सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि सीएम राइज स्कूलों को शुरू करने की तैयारियाँ समय पर पूर्ण होना चाहिए। स्टाफ को अच्छे ढंग से प्रशिक्षित किया जाए। स्कूलों के भवन का निर्माण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों का कार्य पूरा हो गया है, उन्हें ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आगामी जून माह में शुरू किया जाए।

प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरुण शमी ने बताया कि प्रदेश में 13 जून से स्कूल शुरू हो जायेंगे। पूर्ण कर लिए गए 25 सीएम राइज स्कूलों को जून माह के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा। इसकी सभी तैयारियाँ समय पर पूर्ण कर ली जाएंगी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!