अनुपमा: शो में आएगा शॉकिंग ट्विस्ट, इस तरह हो जाएगी किंजल की मौत

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के मेकर्स दर्शकों को सरप्राइज़ करने का कोई मौका नहीं छोड़ते है। एक ट्रैक के पूरे होने के तुरंत बाद ही शो ऐसे कई नए ट्विस्ट की तैयारी कर लेते है। जिससे दर्शकों का एंटरटेनमेंट बिल्कुल भी कम न हो। अब शो में एक बड़ा ट्विस्ट आएगा और साथ ही एक किरदार की विदाई हो जाएगी

निधि शाह कहेंगी अलविदा
बीते दिनों शो से समर का किरदार निभाने वाले एक्टर  पारस कलनावत की शो से विदाई हुई थी । लेकिन अब शो से एक और एक्टर की विदाई होने वाली है। जी हां, लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शो में किंजल का किरदार निभा रही एक्ट्रेस निधि शाह भी शो को अलविदा कहने की तैयारी कर चुकी हैं। वो भी एक ट्विस्ट के साथ।

आएगा ये ट्विस्ट
‘अनुपमा’ में गणपति उत्सव की धूम के बीच मे किंजल को।लेबर पेन शुरू हुआ है । जिसकी झलक हम देख चुके हैं । वनराज और अनुपमा उसे लेकर हॉस्पिटल लेकर गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हॉस्पिटल में अपने बच्चे को जन्म देते हुए किंजल की जान चली जाएगी। हालांकि अगर ये सच है तो जाहिर तौर पर ऑडियन्स के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नही होग।

यह भी पढ़े: वनराज से माफ़ी मांगने पहुंचे अंकुश-बरखा की लीला ने लगाई क्लास, अनुपमा ने बढ़ाया अनुज का हौसला

निधी शाह छोड़ रही हैं शो
खबर के मुताबिक निधि शाह ने इस शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है। इसलिए अब शो के मेकर्स ने भी दूसरी किंजल को कास्ट करने की जगह इस किरदार को ही खत्म करने का फैसला लिया है ।जिससे निधि की विदाई एक ट्विस्ट की तरह होगी।

किंजल की डिलीवरी पर सस्पेंस
शो में फिलहाल अंकुश और बरखा को अनुज अच्छे से सबक सीखा रहा है। कपाड़िया और शाह परिवार के बीच चल रहा पुराना तनाव भी अब पूरी तरह ख़त्म हो चुका है। शो में अब गणपति का उत्सव शुरू हो गया है।

प्रोमो में दिखाया गया है कि पूजा के बीच किंजल का लेबर पेन चालू हो गया है। वनराज और अनुपमा उसे गाड़ी में लेकर तुरंत हॉस्पिटल के लिए भागेंगे। माना जा रहा है कि मेकर्स किंजल की डिलीवरी को ट्विस्ट के साथ दिखाने वाले है। ऐसे में उसे कॉम्पलिकेशन्स होंगे या फिर उसकी डिलीवरी नॉर्मल होगी। ये देखना दिलचस्प होगा।

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!