टायर फैक्टरी के मैनेजर पर चलाई गोली, इधर मुरैरा में सिर कटी लाश मिलने से फैली सनसनी

Datia News : दतिया। थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम परसोंदा गुर्जर में गत बुधवार को गाड़ी क्रॉस करने के मामले को लेकर 4 लोगों ने मिलकर मैनेजर के साथ मारपीट कर वाहन पर गोलीबारी कर दी। इस संबंध में थरेट पुलिस ने धारा 307 एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

फरियादी गुरु सिमरन कौर पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी हरियाणा हाल निवास दतिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी कंपनी के टायर का आर्डर लेने के लिए आया था।

तभी गांव के पास गाड़ी साइड में लगाने को लेकर गांव के ही साहिल गुर्जर, सोनू पंडा, मानवेंद्र सिंह, दीपू सिंह निवासी गढ़ परसोंदा ने आकर गाली गलौज की एवं मारपीट कर हवाई फायरिंग कर दी।

जिससे उसकी कार के कांच टूट गए। इस घटना में वह और उसका ड्राइवर बाल-बाल बच गए। फरियादी ने पुलिस को बताया कि थाने में रिपोर्ट करने की धमकी पर उक्त लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

रेल्वे ट्रेक के पास मिली सिर कटी लाश : सिनावल थाना क्षेत्र के ग्राम मुरैरा में एक अज्ञात युवक का सिर कटा शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार बुधवार-गुरुवार की रात मुरैरा से निकली रेलवे लाइन के खम्मा नंबर 1161 के पास अज्ञात युवक का सिर और हाथ कटा शव देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सिनावल थाना पुलिस ने शव के शिनाख्त कराने की कोशिश की।

लेकिन शव के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने पंचनामा तैयार कराकर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। युवक के दायने हाथ पर रामकिशोर भारती लिखा हुआ है। इस मामले को लेकर हत्या की शंका भी जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!