गांव में दुकान पर खड़े युवक को गोली मारी, हमलावर फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Datia News : दतिया। धीरपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जुझारपुर में मंगलवार रात दुकान पर खड़े युवक को गांव के कुछ लोगों ने गोली मार दी। इस घटना में युवक के सीने में गोली लगने से वह गंभीर रुप से घायल होकर दुकान के सामने गिर पड़ा। घटना के बाद हमलावर भाग निकले। गोली चलने की घटना से आसपास के लोग दहशत में आ गए।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर ग्वालियर रैफर कर दिया गया।

इधर घटना के विरोध में गांव के लोगों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आक्रोश जताया। इस मामले में ग्रामीणों ने एक शिकायती आवेदन भी सौंपा है। जिसमें उल्लेख है कि घटना को लेकर धीरपुरा पुलिस ने अभी तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की है। आवेदन में गांव के दो युवक शैलू और भैयालाल कमरिया, पवन पर युवक को गोली मारने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार ग्राम जुझारपुर निवासी जयेंद्र कुशवाहा गांव में एक दुकान पर खड़ा था तभी उक्त युवक वहां पहुंचे और उन्होंने जयेंद्र पर गोली दाग दी। घटना के बाद हमलावर भाग निकले।

इस घटना में जयेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए दतिया जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर ग्वालियर रैफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter